बक्सर गांव की पैठ का ठेका 7.15 लाख में छूटा

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर ¨सभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 03:01 AM (IST)
बक्सर गांव की पैठ का ठेका 7.15 लाख में छूटा
बक्सर गांव की पैठ का ठेका 7.15 लाख में छूटा

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर

¨सभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में शुक्रवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ का ठेका 7.15 लाख में छोड़ा गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ठेका 1 लाख 43 हजार 800 रुपये अधिक में छोड़ा गया। वहीं ग्राम प्रधान ने इस वर्ष शुक्रवार के दिन विजयदशमी का पर्व होने के कारण उस दिन का ठेका नहीं छोड़ा है।

ग्राम प्रधान राखी गौड़ की अध्यक्षता में ब्लाक परिसर में पैठ के ठेके की कार्रवाई शुरू की गई। ठेके में पुष्पेंद्र उर्फ पूसी वर्मा, विनोद त्यागी, भूपेंद्र शर्मा, राजीव गोयल, मनोज, गौरव शर्मा, मोहित मावी, महेंद्र गोयल, प्रमोद, राहुल, जमशैद, जाहिद, हसरत सहित 14 लोगों ने बोली लगाई। बोलीदाताओं ने जमानत के तौर पर पचास हजार रुपये जमा कराए। उसके बाद ग्राम सचिव द्वारा घोषित की तीन लाख रुपए की सरकारी बोली से कार्रवाई शुरू की गई। ठेकेदार राजीव गोयल द्वारा 7.15 लाख रुपये सर्वाधिक बोली लगाई। दूसरे नंबर पर गौरव शर्मा की 7.14 लाख रुपये रही। राजीव गोयल की 7.15 लाख की सर्वाधिक बोली होने पर उन्हें 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक पैंठ लगाने का ठेका छोड़ा गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस बार विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को होने के कारण उस दिन लगने वाली पैंठ की उगाही ठेकेदार द्वारा नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रधानपति अमित गौड़, चंद्रपाल ¨सह, संजय सोनी, शाहिद अंसारी, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल ठाकुर, देवपाल ¨सह, शुभम गोयल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी