प्रधानपति पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही प्रधानपति पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस दौरान विरोध करने पर महिला के कपड़े भी फट गए और जब वह मामले की शिकायत करने के लिए प्रधान के पास गई तो पति को बचाने के चक्कर में महिला प्रधान ने उसके साथ अपशब्द कह दिए। पीड़िता इस बात की शिकायत लेकर थाने गई, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:23 PM (IST)
प्रधानपति पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
प्रधानपति पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

जागरण संवाददाता, हापुड़ : हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही प्रधानपति पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विरोध पर महिला के कपड़े भी फट गए और जब वह मामले की शिकायत करने के लिए प्रधान के पास गई तो पति को बचाने के चक्कर में महिला प्रधान ने उससे अपशब्द कहे। पीड़िता इस बात की शिकायत लेकर थाने गई, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।

बुधवार को एसपी से मिलने पहुंची गांव निवासी एक महिला ने बताया कि दस सितंबर की दोपहर वह अपने घर के आंगन में चारपाई पर आराम कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव का प्रधान पति अपने दो साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया। जब उसने मकान में घुसने का कारण पूछा तो प्रधानपति ने उसे चारपाई पर गिरा दिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। उसके द्वारा शोर मचाने पर प्रधानपति जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

वह गांव की महिलाओं के साथ प्रधान के घर पर शिकायत करने के लिए पहुंच गई। जहां महिला प्रधान ने उल्टे उस पर आरोप लगाकर घर से बाहर कर दिया। किसी प्रकार वह गांव की महिलाओं और परिजन के साथ हाफिजपुर थाने पहुंची और प्रधानपति व दो अन्य के खिलाफ शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हाफिजपुर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रधानपति ने बताया कि उनकी पत्नी महिला प्रधान से अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इस मामले में उनके द्वारा थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है।

chat bot
आपका साथी