ड्यूटी के बाद घर लौट रहे युवक से लूटी बाइक

घटना के समय पीड़ित यूपीएसआइडीसी स्थित शीतल पेय कंपनी से ड्यूटी करके अपने गांव लौट रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:18 PM (IST)
ड्यूटी के बाद घर लौट रहे युवक से लूटी बाइक
ड्यूटी के बाद घर लौट रहे युवक से लूटी बाइक

संवाद सहयोगी, धौलाना : गांव समाना निवासी युवक से शनिवार की रात सोलाना मार्ग पर करीब साढ़े ग्यारह बजे चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। घटना के समय पीड़ित यूपीएसआइडीसी स्थित शीतल पेय कंपनी से ड्यूटी करके अपने गांव लौट रहा था।

गांव निवासी मूलचंद सिंह ने बताया कि वह यूपीएसआइडीसी स्थित शीतल पेय कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार रात को ग्यारह बजे वह अपनी ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जब वह गांव सोलाना मार्ग पर पहुंचे तो रास्ते में खड़े चार बदमाशों ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। हेलमेट होने के कारण उसे चोट तो नहीं लगी, लेकिन वह बाइक सहित गिर पड़ा। मौका मिलते ही बदमाशों ने उस पर तमंचे तान दिए और बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह शौच के लिए रुका था। इसी बीच उसकी बाइक चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी