बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, हुई फायरिग

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े हुई फायरिगबच्चों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 06:10 AM (IST)
बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, हुई फायरिग
बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, हुई फायरिग

संवाद सहयोगी, मौदहा : साजन तालाब हुसैनगंज मोहल्ले में देर शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने तमंचा व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक महिला को गोली लग गई, जबकि चार घायल हो गए। महिला को सीएचसी से सदर अस्पताल भेजा गया है।

हुसैनगंज निवासी मोहम्मद अरशद व इरशाद के परिवार के बच्चे आपस में खेल रहे थे। तभी किसी बात पर बच्चे झगड़ गए। जब बच्चे घर गए और बात बताई तो घरवाले गुस्सा गए। इसमें इरशाद उर्फ रोजन पुत्र हबीब व उसके तीन भाई आबदा परवीन के घर गए और हमला कर दिया। धारदार हथियार और फायरिग से 45 वर्षीय आबदा परवीन पत्नी लाला की जांघ में गोली लग गई। वह मो. अरशद, इरफान, को अरमान, रहमान व रिजवान ने जमकर पीटा। आरोप है कि फायरिग करने वालों में पीलीभीत में तैनात सिपाही है। चारों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से आबदा परवीन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सौम्या पांडेय ने अस्पताल पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी