गर्मी ने लोगों को छकाया, पशु-पक्षी भी हो रहे परेशान

गर्मी ने लोगों को छकाया पशु पक्षी भी हो रहे परेशानगर्मी ने लोगों को छकाया पशु पक्षी भी हो रहे परेशानगर्मी न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 08:13 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jun 2020 08:13 PM (IST)
गर्मी ने लोगों को छकाया, पशु-पक्षी भी हो रहे परेशान
गर्मी ने लोगों को छकाया, पशु-पक्षी भी हो रहे परेशान

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : गर्मी के मौसम ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। इतना ही नहीं पशु पक्षी भी इस गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। हर कोई तालाब, नदी, नलकूप आदि में स्नान कर गर्मी से निजात पाते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को दिप का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया।

एक बार फिर से गर्मी से मौसम ने रौद्र रूप दिखाना लोगों को शुरू कर दिया है। सुबह से निकलने वाली धूप ने लोगों को झुलसाने लगी है। इसके कारण सभी लोग घरों मे कैद रहने को मजबूर है। इंसानों के साथ साथ बेजुबान जानवर भी इस गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। पशु व पक्षी भी गर्मी से निजात पाने के लिए नलकूप व तालाबों का सहारा ले रहे हैं। वहीं, युवा वर्ग के लोग भी ठंडे स्थानों को ढूंढते नजर आ रहे हैं। कोई नलकूप में नहा रहा है तो कोई नदियों मे नहाकर गर्मी से निजात पा रहे हैं। शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री

लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। लोग लस्सी, मट्ठा, शिकंजी, कोल्डड्रिक, गन्ने का जूस, मैंगों शेक आदि पीकर गर्मी से निजात पा रहे हैं। वहीं इन दुकानों में लोगों की इस समय अच्छी खासी भीड़ भी दिखाई दे रहे हैं। शरीर में पानी की कमी न होने दें

जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. आरएस प्रजापति ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर मे पानी की कमी न होने दे। इसके लिए इलेक्ट्रॉल व ग्लूकोज को पानी में मिलाकर पीएं। बच्चों को उबालकर पानी पिलाएं ताकि किसी भी प्रकार का संक्रमण न फैल सके।

chat bot
आपका साथी