किशोरी ने केरोसिन डाल खुद को फूंका

स ने छानबीन शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jun 2019 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 06:20 AM (IST)
किशोरी ने केरोसिन डाल खुद को फूंका
किशोरी ने केरोसिन डाल खुद को फूंका

संवाद सूत्र, मुस्करा (हमीरपुर) : किशोरी ने सूना घर पाकर अज्ञात कारणों के चलते मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

गहरौली गांव निवासी नवीन प्रजापति दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गांव में मजदूरी करके जीवन यापन करती है। शनिवार सुबह 7:30 बजे 17 वर्षीय पुत्री दमयंती ने अज्ञात कारणों के चलते घर के आंगन में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली। मां जो ग्राम सभा की सड़क में मनरेगा के तहत मजदूरी करने गई हुई थी। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन घर पहुंची। पुत्री का शव देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। बाबा शिवराम प्रजापति ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में मृत्यु का कारण खाना बनाते समय आग लगना बताया है। प्रभारी थाना इंचार्ज फहीम अख्तर ने उपनिरीक्षक कंबोद सिंह को घटनास्थल पर भेजा। एसआइ ने पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिली।

chat bot
आपका साथी