खेत में सो रहे किशोर को सांप ने डसा, मौत

संस राठ कोतवाली के बहगांव में गुरुवार रात मूंगफली की फसल की रखवाली करने खेत गए किश्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 06:45 PM (IST)
खेत में सो रहे किशोर को सांप ने डसा, मौत
खेत में सो रहे किशोर को सांप ने डसा, मौत

संस, राठ : कोतवाली के बहगांव में गुरुवार रात मूंगफली की फसल की रखवाली करने खेत गए किशोर को सोते समय सांप ने काट लिया। स्वजन किशोर को झाड़फूंक के लिये ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।

बहगांव निवासी मोहन सिंह अहिरवार ने बताया कि उसके पास करीब नौ बीघा जमीन है। इस वर्ष उसने खेत में मूंगफली की फसल बोई थी। बताया कि गुरुवार की रात उसका 16 वर्षीय पुत्र लक्ष्मन अहिरवार फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। रात करीब दो बजे सोते समय उसके पुत्र को गर्दन में जहरीले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे झाड़फूंक के लिए राठ ले गए। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत में सुधार न होने पर स्वजन पनवाड़ी ले गए। जहां शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी बेबी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बताया उसका इकलौता पुत्र उसके साथ खेती में हाथ बटाता था।

chat bot
आपका साथी