जयंती की जीत के बाद राठ विधायक का बढ़ा कद

संवाद सहयोगी राठ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयंती की जीत के बाद कार्यकर्ताओं व प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 11:10 PM (IST)
जयंती की जीत के बाद राठ विधायक का बढ़ा कद
जयंती की जीत के बाद राठ विधायक का बढ़ा कद

संवाद सहयोगी, राठ : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयंती की जीत के बाद कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के बीच राठ विधायक मनीषा अनुरागी का कद बढ़ा है। चुनाव के दौरान उनकी किग मेकर की भूमिका उभरकर सामने आई है। टिकट दिलाने से लेकर जयंती को जीत दिलाने तक उनकी सजगता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है।

भाजपा समर्थित जयंती राजपूत टीम वर्क के चलते ही अपने प्रतिद्धंद्वी निषाद पार्टी समर्थित प्रत्याशी दुष्यंत को पांच वोटों से मात देने में सफल रही। इसके लिए जयंती राजपूत ने स्वयं इसका श्रेय पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत सदस्यों व टीम में शामिल प्रतिनिधियों को दिया। क्षेत्र में राठ विधायक मनीषा अनुरागी द्वारा किए गए प्रयासों की खासी चर्चा है। लोग जयंती के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पीछे का श्रेय उन्हें ही दे रहे है। पूर्व में सपा की वंदना यादव को अपदस्त कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद जयंती को दिलाने में जहां राठ विधायक शामिल रही। वहीं जिला पंचायत की सैदपुर सीट से चुनाव जीतने के बाद जयंती को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने के लिए भी वह दौड़ भाग में पूरी तरह शामिल रही। जबकि समर्थन पाने को पार्टी से चुनाव जीते कई दिग्गज लगे थे। इसके अलावा सदस्यों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए भी विधायक द्वारा खासी पहल की गई। जिसका परिणाम शनिवार को देखने को मिला। जब उनके पक्ष में 11 सदस्यों ने मतदान किया। वहीं दूसरे पक्ष को मात्र छह वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं पार्टी से जीते सदस्यों को एकजुट रखने में भी वह सफल रही। यहीं कारण रहा कि मतदान के दौरान वह पहले जहां जयंती को सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट गेट तक छोड़ने गई। उसके बाद भी कुछ अन्य सदस्यों को भी उन्होंने गेट तक छोड़ा।

chat bot
आपका साथी