साढ़े तीन घंटे मशक्कत के बाद बुझी आग, दमकल कर्मी घायल

जागरण संवाददाता हमीरपुर गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे मुख्यालय के सूफीगंज स्थित चार मंजिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:30 PM (IST)
साढ़े तीन घंटे मशक्कत के बाद बुझी आग, दमकल कर्मी घायल
साढ़े तीन घंटे मशक्कत के बाद बुझी आग, दमकल कर्मी घायल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : गुरुवार शाम करीब सवा छह बजे मुख्यालय के सूफीगंज स्थित चार मंजिला मकान स्थित गिफ्ट हाउस व कास्मेटिक की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के चलते लाखों ेरुपये का नुकसान हुआ है। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल व सीआइएसएफ ने देर रात आग पर काबू पाया। शुक्रवार को पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौके का जायजा ले नुकसान का आकलन किया। आग पर काबू पाने के दौरान उठने वाले धुएं से फायरमैन रोहित की तबीयत बिगड़ गई। वहीं सिलिडर फटने के दौरान खिड़की का कांच टूटने से फायरमैन प्रमोद कुमार व संजीव कुमार भी घायल हो गए। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने दिया मदद का आश्वासन :

शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल चेयरमैन विवेक गुप्ता व अध्यक्ष धीरू गुप्ता ने व्यापारी उत्कर्ष पुरवार के मकान का जायजा लिया। साथ ही नुकसान की भरपाई कराने की प्रशासन से मांग करने व मदद का आश्वासन दिया।

पिता का कारोबार बेटे ने बढ़ाया था :

संतोष पुरवार इसी दुकान में गिफ्ट हाउस का संचालन करते थे। अचानक उनका निधन होने के बाद परिवार पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो। तब पत्नी रेनू व 14 वर्षीय बेटे उत्कर्ष ने कारोबार हाथ में ले लिया। दोनों की मेहनत से जहां दो वर्ष पूर्व रेनू ने बेटी की शादी की। वहीं कारोबार भी बढ़ाया। उत्कर्ष के अनुसार, अच्छा रहा घटना से पहले बहन की शादी कर दी। नहीं तो घटना के बाद शादी करने में मुश्किल होती।

chat bot
आपका साथी