प्रधान के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

कुरारा, संवाद सूत्र: कुरारा विकासखंड की ग्राम पंचायत डामर में ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यो में क

By Edited By: Publish:Wed, 26 Nov 2014 01:06 AM (IST) Updated:Wed, 26 Nov 2014 01:06 AM (IST)
प्रधान के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

कुरारा, संवाद सूत्र: कुरारा विकासखंड की ग्राम पंचायत डामर में ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यो में की गई धांधली व सरकारी योजनाओं के धन का दुरुपयोग कर ग्रामीणों ने शिकायत की है। साथ ही आरोप लगाया कि कर्मचारियों से अभद्रता कर दबंगों के बल पर ग्रामीणों को बरगलाया जा रहा है।

ग्राम डामर की प्रधान शांती देवी कुशवाहा के पुत्र संजय कुशवाहा द्वारा ग्राम पंचायत में जमकर धांधली किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी अशोक कुमार उरई में रहता है। ग्राम प्रधान को आधा वेतन देता है। जिससे उसकी हाजिरी अनवरत प्रमाणित हो रही है। वह कभी गांव में सफाई करने नहीं आता है। वहीं शासन द्वारा भेजा जाने वाला पोषाहार जिसे मिड-डे-मील नाम पर व्यय किया जाता है। ग्राम प्रधान द्वारा पूरा धन हड़प लिया जाता है। गांव के जूनियर विद्यायल में विगत कई महीनों से मिड-डे-मील नहीं बना है। ग्राम प्रधान के दरवाजे पर लगे सरकारी हैंडपंप में ग्राम प्रधान द्वारा सबमर्सेबल पंप डलवाकर अपने व्यक्तिगत उपयोग में ले लिया गया है। सरकारी ग्राम विकास निधि द्वारा सुदामा महाराज के दरवाजे से सुधर यादव के दरवाजे तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया था जो पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। वहीं ग्राम प्रधान व एएनएम लक्ष्मी रावत के मध्य चल रहे मतभेद के चलते स्वच्छता फंड व अंटाइंट फंड में शासन द्वारा भेजी गई लाखों रुपयों की धनराशि विगत कई वर्षो से डंप पड़ी है। उधर, एएनएम का कहना है कि धन राशि निकाले जाने के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा आधा पैसा मांगा जा रहा है। ग्राम डामर के ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी संध्या तिवारी से मांग की है कि उक्त ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यो की जांच किसी जिम्मेदार एजेंसी से कराई जाए। वहीं ग्राम प्रधान शांती देवी कुशवाहा का कहना है कि यह आरोप निराधार हैं।

chat bot
आपका साथी