छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को पीटा, उलाहना देने पर पति की भी पिटाई Gorakhpur News

एक युवक शराब के नशे में धुत होकर आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। पति उलाहना लेकर आरोपित के घर गया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:33 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को पीटा, उलाहना देने पर पति की भी पिटाई Gorakhpur News
अपराध से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर पति-पत्नी की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त दंपती ने इस संबंध में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।

सुबह 10.30 बजे के आसपास महिला घर में अकेली थी। पति गांव में ही किसी के घर गया था। महिला घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर आया और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी और फरार हो गया। कुछ देर बाद पति लौटकर घर आया। पत्नी के साथ हुए वाकए की जानकारी होने पर वह उलाहना लेकर आरोपित के घर गया। आरोप है कि उलाहना देने से खफा आरोपित के परिवार वालों ने उल्टे पीडि़त महिला के पति की पिटाई कर दी। हरपुर थानेदार देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी रंजिश में चचेरे भाइयों पर हमला

चौरीचौरा के सरैया गांव के लठरवा टोला निवासी सुन्नर यादव व उनके चचेरे भाई अंगद पर सुबह कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। सुन्नर के पिता ने इस मामले में गांव के ही जनार्दन सहित 20 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने चुनावी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया है। जीउत यादव के पुत्र सुन्नर और भतीजा अंगद सुबह आठ बजे खेत की तरफ से घर लौट रहे थे। रास्ते में ही कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर लाठी, डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौरीचौरा थानेदार इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि इस मामले में 20 के विरुद्ध बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर बाद में धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी