भ्रष्टाचार के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी गया जेल

गोरखपुर: विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अशोक कुमार सिंह की न्यायालय में कुशीनगर जिले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी गया जेल
भ्रष्टाचार के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी गया जेल

गोरखपुर: विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अशोक कुमार सिंह की न्यायालय में कुशीनगर जिले के ब्लाक तमकुही के ग्राम विकास अधिकारी अभियुक्त दिलीप पाण्डेय को इंडिया मार्का पाइप के मरम्मत शुल्क के भुगतान के लिए 20 हजार रुपया घूस लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार करके पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। अभियुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(13)(1) डी व 13 (2) में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कसया कुशीनगर के ग्राम परसवना निवासी सतीश तिवारी इंडिया मार्का हैंड पंप के रिबोर व रिपेय¨रग का कार्य करते हैं। कार्य कराने के बाद पारिश्रमिक का चेक भुगतान करने के लिए अभियुक्त ने उनसे 20 हजार रुपये घूस की मांग की थी। एंटी करप्शन टीम ने उन्हे रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था।

chat bot
आपका साथी