यूपी चुनाव 2022: सपा के जातीय समीकरण पर भाजपा की सामाजिक टोली का वार

UP Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा ने यह जिम्मेदारी अनुसूचित जाति पिछड़ा और महिला माेर्चा की सौंपी है। तीनों मोर्चों की पांच-पांच कार्यकर्ताओं की विधानसभावार टोलियां बनाई गई हैं। इन टोलियों को समाज के विभिन्न वर्गों को सहेजने को कहा गया है। तीनों टोलियां सक्रिय हो चुकी हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 08:02 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 08:02 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: सपा के जातीय समीकरण पर भाजपा की सामाजिक टोली का वार
UP Election 2022: सपा पर पलटवार करते हुए भाजपा ने अपनी सामाज‍िक टोली तैयार की है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर जागरण संवाददाता। सपा के जातीय समीकरण को पार पाने के लिए भाजपा ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैंं। स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान के शामिल हो जाने से मजबूत हुए सपा के जातीय समीकरण को तोड़ने के लिए भाजपा ने सामाजिक टोली बनाई है। यह टोली गली-मोहल्लों और गावों में जाकर समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी के पक्ष में साध रही है। चुनाव के नजरिए से भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार कर रही है।

अनु. जाति, पिछड़ा और महिला मोर्चा की पांच-पांच सदस्यीय टोली ने संभाली है वार की जिम्मेदारी

भाजपा ने यह जिम्मेदारी अनुसूचित जाति, पिछड़ा और महिला माेर्चा की सौंपी है। तीनों मोर्चों की पांच-पांच कार्यकर्ताओं की विधानसभावार टोलियां बनाई गई हैं। इन टोलियों को समाज के विभिन्न वर्गों को सहेजने को कहा गया है। तीनों टोलियां सक्रिय हो चुकी हैं। वह अपने-अपने लिए निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में जातिवार और समाजवार लोगों की सूची तैयार कर रही हैं। उनके साथ बैठक कर भाजपा सरकार की ओर से समाज के सभी वर्गों के लिए किए गए प्रयास से अवगत करा रही हैं। टोली के इस प्रयास से जो व्यक्ति संतुष्ट हो जा रहा, उससे उसके समाज के लिए पार्टी के पक्ष में अपील का संदेश लिया जा रहा है। उस संदेश को आइटी और सोशल मीडिया टीम के माध्यम से समाज के अन्य वर्ग तक पहुंचाया जा रहा।

30 सेकेंड का तैयार कर रहे क्लिप

सामाजिक टोली के प्रयास से जिस व्यक्ति के मन में भाजपा के प्रति लगाव बढ़ता दिख रहा, आइटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता तत्काल उस व्यक्ति की 30 सेकेंड की वह वीडियो क्लिप तैयार कर रहे, जिसमें वह पार्टी की नीति और रीति का बखान कर रहा है। कार्यकर्ता वीडियो क्लिप को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उस व्यक्ति के समाज तक उसका संदेश पहुंचाने में जुट जा रहे। इसके पीछे टोली के सदस्यों और साइबर योद्धाओं का मकसद जाति विशेष के व्यक्ति के माध्यम से उसके समाज के लोगों को भाजपा का वोटर बनाना है।

प्रवासी और पन्ना प्रमुख भी कर रहे मदद

जातीय समीकरण साधने में तीनों मोर्चों की टोलियाें को विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कर रहे प्रवासियों और पन्ना प्रमुखों की मदद भी मिल रही है। प्रवासियों की मदद से टोलियां समाज के अलग-अलग वर्ग के लिए बैठकों और चौपालों का आयोजन कर रही हैं। पन्ना प्रमुख टोलियों को नाम उपलब्ध कराने में मदद कर रहे हैं। इस अभियान की मानिटिरिंग पार्टी के क्षेत्रीय और जिला स्तर के पदाधिकारी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी