मादक पदार्थ और चोरी में सजा काट रहे दो अपराधी रिहा, जानें-किसने की दोनो की मदद Gorakhpur News

इसमें एक मादक पदार्थ रखने के जुर्म में सजा काट रहा था। जबकि दूसरे की चोरी करने के अपराध में सजा हुई थी। जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 06:44 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 07:00 PM (IST)
मादक पदार्थ और चोरी में सजा काट रहे दो अपराधी रिहा, जानें-किसने की दोनो की मदद Gorakhpur News
मादक पदार्थ और चोरी में सजा काट रहे दो अपराधी रिहा, जानें-किसने की दोनो की मदद Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गांधी जयंती के मौके पर जिला कारागार से दो बंदियों को रिहा किया गया है। जुर्माना न भर पाने की वजह से दोनों सजा काट रहे थे। इसमें एक मादक पदार्थ रखने के जुर्म में सजा काट रहा था। जबकि दूसरे की चोरी करने के अपराध में सजा हुई थी। जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद स्वयं सेवी संस्थाओं से जुर्माना अदा कराने के बाद दोनों बंदियों को बुधवार को रिहा कर दिया गया।

चेंबर आफ कामर्स ने दिया जुर्माना

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा.रामधनी, जेलर प्रेम सागर शुक्ल और डिप्टी जेलर प्रभाकर पांडेय खुद दोनों कैदियों को जेल के गेट के बाहर तक लेकर आए। रिहा किए गए बंदियों में बांसगांव निवासी विनोद और कुशीनगर जिले के चांदनी चौक निवासी सलीम शामिल हैं। विनोद को पुलिस ने 14 मार्च 2019 को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे छह माह और 15 दिन का कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। चेंबर आफ कामर्स ने उसका जुर्माना जमा किया है।

सलीम का जुर्माना अपराध निरोधक समिति ने जमा किया

कुशीनगर जिले के सलीम को चोरी के आरोप में गोरखपुर जीआरपी ने नौ अक्टूबर 2018 को गिरफ्तार किया था। उसे एक वर्ष का कारावास और दो हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई गई थी। उसका जुर्माना अपराध निरोधक समिति ने जमा किया है।     

chat bot
आपका साथी