पत्‍नी से अक्‍सर होता था विवाद, पीटकर मौत के घाट उतारा, आरोपित गिरफ्तार

कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पचार में घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को पीट पीट कर मार डाला। सुबह घटना की जानकारी पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:34 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 03:30 PM (IST)
पत्‍नी से अक्‍सर होता था विवाद, पीटकर मौत के घाट उतारा, आरोपित गिरफ्तार
कुशीनगर में युवक ने पत्‍नी को पीटकर मौत के घाट उतारा। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पचार में घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को पीट पीट कर मार डाला। सुबह घटना की जानकारी पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। थोड़े ही देर में कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

सडक के किनारे झापेडी डालकर रहता है परिवार

राजेश नट गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सड़क किनारे झोपड़ी में पत्नी हीना (40) के साथ रहता है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। गांव के लोगों के अनुसार रात करीब साढे दस बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मगर कुछ ही देर बाद विवाद शांत हो गया। दूसरे सुबह दोनों जब दिखाई नहीं दिए, तो गांव के कुछ लोगों को शक हुआ। कुछ लोग झोपडी में गए तो हीना का शव देख अवाक रह गए।

गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

यह खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। एसएचओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। परिवार में सिर्फ पति पत्नी ही थे। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

वृद्ध दंपती को बेटा-बहू ने पीटा, मेडिकल के लिए घंटो करते रहे इंतजार

गोला के धौंसहर गांव निवासी वृद्ध दंपत्ति को उनके बेटा-बहू ने बुधवार की शाम पीट दिया । पीड़ितों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। पुलिस ने गुरुवार को उन्हें थाने पर आने के लिए कहा। वहां से उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी गोला भेजा गया। वहां उन्हें मेडिकल के लिए घंटों चिकित्सक की प्रतीक्षा करनी पड़ी। अस्पताल में 75 वर्षीय शारदा व 78 वर्षीय उनके पति नंदलाल ने कहा कि पारिवारिक विवाद में उनके बेटा-बहू ने उन्हें घर से निकलने के लिए कहा। वह नहीं निकले तो दोनों ने उन्हें लाठियों से पीटा।

रातभर दर्द से कराहते रहे बुजुर्ग दंपती

उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तो उन्हें सुबह थाने पर बुलाया गया। दोनों ने बताया कि रातभर वह दर्द से तड़पते रहे और सुबह थाने से उन्हें मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां दोपहर 12 बजे तक दोनों का मेडिकल नहीं हो सका। दोपहर एक बजे दोनों का किसी तरह से उपचार किया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी कि उस समय ड्यूटी पर कौन था।

chat bot
आपका साथी