घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने मौके से पकड़ा फ‍िर किया ऐसा हाल Gorakhpur News

गोरखपुर में एक गांव में घर में घुसे मनबढ़ युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई की।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 12:18 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 12:18 PM (IST)
घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने मौके से पकड़ा फ‍िर किया ऐसा हाल Gorakhpur News
घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, ग्रामीणों ने मौके से पकड़ा फ‍िर किया ऐसा हाल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे मनबढ़ युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। परिजनों के शोर मचाने पर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया तथा जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

पीडि़ता को साथ लेकर  उसकी मां थाने पहुंची और मनबढ़ वेद प्रकाश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने वेद प्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म व जानमाल की धमकी तथा पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया।

शादी का झांसा दे युवती का यौन शोषण

शादी का झांसा देकर युवती का 10 वर्ष तक यौन शोषण करने वाले झोलाछाप जनार्दन के खिलाफ बुधवार को पिपराइच पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सुबह थाने में तहरीर देकर बताया कि ग्राम जंगलधूषण टोला रेतवहिया निवासी व झोलाछाप जनार्दन दस साल पहले परिवार के एक सदस्य का इलाज करने उसके घर आया और शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध भी बना लिया। चार माह पहले गर्भ ठहरने पर शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपित ने जबरिया दवा देकर गर्भपात करा दिया और धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करोगी तो हत्या करा देंगे। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने जनार्दन के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी की धारा में केस दर्ज किया है।

दो सगी बहनों का अपहरण, सगे भाइयों पर मुकदमा

कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों का अपहरण करने वाले सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज किया। घटना के तीसरे दिन थाने पहुंचे युवक ने सगे भाइयों अखिलेश साहनी व शैलेश साहनी के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी है।

एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा

एक अन्‍य घटना में विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में एसएसपी से फरियाद के बाद गुलरिहा पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने उसके परिवार के एक व्यक्ति और दो आरोपितों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया था। 14 सितंबर को दिन में तीन बजे के आसपास पीडि़ता घर के बरामदे में सोई थी। इसी दौरान गांव का शत्रुघ्न निषाद, रिश्तेदार छोटू के साथ उसके घर आ धमका। दोनों ने मिलकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मारपीट भी की। गुलरिहा पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। पीडि़ता की एसएसपी से गुहार पर मुकदमा दर्ज हुआ। गुलरिहा थानेदार मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

chat bot
आपका साथी