गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना आज Gorakhpur News

मतगणना के लिए दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में 14 टेबल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक रिटर्निंग आफिसर (आरओ) टेबल भी होगा। करीब दो चक्रों में मतगणना की जाएगी। मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से होगी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 06:30 AM (IST)
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना आज Gorakhpur News
शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से होगी। दूसरी वरीयता के मतों की गिनती की जरूरत पड़ी तो देर रात परिणाम आने की संभावना है। मतगणना के लिए दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में 14 टेबल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक रिटर्निंग आफिसर (आरओ) टेबल भी होगा। करीब दो चक्रों में मतगणना की जाएगी। प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों या मतदान कार्य में लगे कर्मी अपने साथ मोबाइल अथवा अन्य कोई इलेक्ट्रानिक  डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।

लगाए गए हैं 56 मतगणना कर्मी

मतगणना के कार्य में 56 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें हर टेबल पर एक काउंङ्क्षटग सुपरवाइजर एवं तीन गणना सहायक लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त आरओ टेबल पर करीब सात से आठ लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों को पहले ही मतगणना का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

अधिकारियों की टीम करेगी दूसरे वरीयता के मतों की गिनती

प्रथम वरीयता के मतों से फैसला न होने पर दूसरी वरीयता (द्वितीय अधिमान) के मतों की गिनती की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई है। इस टीम में जिलाधिकारी गोरखपुर के. विजयेंद्र पाण्डियन, जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर, अपर आयुक्त प्रशासन गोरखपुर अजयकांत सैनी, एडीएम सिटी गोरखपुर आरके श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व गोरखपुर राजेश कुमार ङ्क्षसह, डीडी बचत विजयनाथ मिश्रा, जेएन मौर्य आदि शामिल हैं।

ऐसे होगी मतगणना

सबसे पहले सभी 14 टेबल पर मतपेटिका को खोला जाएगा। करीब 14 से 15 राउंड में मतपत्रों को अलग करने का काम चलेगा। वैध व अवैध मत अलग-अलग करने के बाद वैध मतों की 50-50 की गड्डी बनायी जाएगी। इसे सूचीबद्ध कर आरओ टेबल पर ले जाया जाएगा। वहां एक बड़े बाक्स में सभी गड्डियां डाली जाएंगी। आरओ टेबल पर कार्यरत कर्मचारी उसमें से 20-20 गड्डियां एक-एक टेबल पर देंगे। इस तरह हर टेबल पर एक हजार मतों के प्रथम वरीयता की गिनती की जाएगी। करीब 29 हजार वोट पड़े हैं। गिनती दो राउंड चलेगी, किसी एक टेबल पर तीन राउंड की गिनती होगी। प्रथम वरीयता में परिणाम न निकलने पर आरओ टेबल पर दूसरी वरीयता के मतों को गिना जाएगा।

स्ट्रांग रूम सील कराकर सुबह पांच बजे निकले अधिकारी

17 जिलों से मतपेटिका सुबह करीब 3.30 बजे तक गोरखपुर विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में आती रही। इस दौरान आरओ जयंत नार्लिकर एवं जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन वहीं मौजूद रहे। सुबह करीब चार बजे सपा प्रत्याशी अवधेश यादव एवं शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधियों के समक्ष मतपेटिका व स्ट्रांग रूम को सील किया गया। अधिकारी सुबह पांच बजे वहां से निकले।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

आरओ जयंत नार्लिकर एवं जिलाधिकारी ने बुधवार की शाम को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले शर्मा गुट के प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रत्याशियों के प्रतिनिधि गुरुवार की सुबह 7.30 बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। रिटर्निंग आफिसर/मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। परिणाम आने तक गिनती जारी रहेगी। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। कोरोना से बचाव के मानकों का पालन भी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल या कोई अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित है। 

chat bot
आपका साथी