स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देंगी आशा कार्यकर्ता

स्वाइन फ्लू के दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अब चौकन्ना हो गया है। इस गंभीर बीमारी से बचाव को दस्तक अभियान का सहारा लिया गया है। इसमें आशा कार्यकर्ता भी शामिल की गई हैं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 07:00 AM (IST)
स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देंगी आशा कार्यकर्ता
स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी देंगी आशा कार्यकर्ता

गोरखपुर,जेएनएन। स्वाइन फ्लू के दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अब चौकन्ना हो गया है। इस गंभीर बीमारी से बचाव को दस्तक अभियान का सहारा लिया गया है। इसमें आशा कार्यकर्ता भी शामिल की गई हैं। आशा घर-घर जाकर दस्तक देंगी और स्वाइन फ्लू से बचाव के तौर-तरीके बताएंगी। इसके लिए 2275 आशा कार्यकर्ता प्रशिक्षित की गई हैं।

दावा है कि सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर करीब सवा चार लाख घरों तक यह संदेश पहुंचाया गया कि बुखार किसी भी प्रकार का हो, लापरवाही भारी पड़ेगी। दस्तक अभियान का चौथा भाग स्वाइन फ्लू से बचाव का है। फिर भी स्वाइन फ्लू के दस्तक ने जिम्मेदारों की चिता बढ़ा दी है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय ने बताया कि अभियान में यूनीसेफ का अहम योगदान रहा। घर-घर घूम कर आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया है किसी भी प्रकार का बुखार हो तो प्रशिक्षित चिकित्सक को ही दिखाएं। सामान्य से दिखने वाले बुखार में भी स्वाइन फ्लू, इंसेफेलाइटिस और डेंगू जैसी घातक बीमारियों की आशंका हो सकती है। अभियान में 12 विभाग सहयोग कर रहे हैं।

दस्तक अभियान की उपलब्धियां

2398 स्कूलों से निकाली गई जागरूकता रैली

1235 गांवों में प्रधानों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम

1235 ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति की बैठक

89 हजार 724 शौचालय बनवाए गए

6176 गांव व 88 शहरी नालियों की हुई सफाई

266 हैंडपंप, 250 प्लेटफार्म रिपेयर कराए गए

872 देशी हैंडपंप पर लाल मार्किंग की गई

28 अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजा गया

72 नगरीय वार्डों में फागिग की गई

106 सुअरबाड़ा मालिकों को सेंसेटाइज किया गया

chat bot
आपका साथी