Samajwadi Party: 13 नवंबर को गोरखपुर से मिशन 2022 का बिगुल फूंकेगी सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 नवंबर को गोरखपुर आएंगे। उनके नेतृत्व में गोरखपुर से कुशीनगर तक विजय रथ यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री 13 की रात कुशीनगर में ही विश्राम करेंगे। 14 नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 04:19 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 05:31 PM (IST)
Samajwadi Party: 13 नवंबर को गोरखपुर से मिशन 2022 का बिगुल फूंकेगी सपा
13 को गोरखपुर से कुशीनगर तक जाएगी सपा की विजय रथ यात्रा। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 नवंबर को गोरखपुर आएंगे। उनके नेतृत्व में गोरखपुर से कुशीनगर तक विजय रथ यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री 13 की रात कुशीनगर में ही विश्राम करेंगे। 14 नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

12 नवंबर को कानपुर से होगी चुनाव अभियान की शुरूआत

सपा के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि 12 नवंबर 2021 को कानपुर से समाजवादी विजय रथ यात्रा से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत हुई है। इसी क्रम में यह यात्रा गोरखपुर से कुशीनगर के लिए 13 नवंबर को प्रस्तावित है, जो गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह विजय रथ यात्रा चलती रहेगी।

प्रदेश की जनता को न्‍याय दिलाने के लिए निकलेगी रथ यात्रा

प्रदेश की जनता को न्याय और किसानों, नौजवानों को विजय दिलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा ने व्यापारियों का काम ठप कर दिया और नौजवानों का रोजगार छीन लिया है, उनको न्याय दिलाना है। समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।

सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को सफल बनाने की तय की रणनीति

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत आगामी 11 नवंबर को पार्टी सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा एवं जनसभा कर रही है। रथयात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव लेकर पहुंच रहे हैं। चंपा देवी पार्क में होने वाली जनसभा की कामयाबी को लेकर प्रसपा की महानगर इकाई के पदाधिकारियों की रविवार को कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने बहुत कम समय में सूबे में संगठन तैयार किया है।

chat bot
आपका साथी