बोले नेता प्रतिपक्ष-नाकामी छिपाने के लिए सरकार लाई सीएए Gorakhpur News

भाजपा के लोग गांधी की बात करते हैं लेकिन लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम है। कानून व्यवस्था खस्ताहाल है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 06:23 PM (IST)
बोले नेता प्रतिपक्ष-नाकामी छिपाने के लिए सरकार लाई सीएए Gorakhpur News
बोले नेता प्रतिपक्ष-नाकामी छिपाने के लिए सरकार लाई सीएए Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए नागरिकता संशोधन कानून लेकर आई है। सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है। भाजपा के लोग गांधी की बात करते हैं, लेकिन लोकतंत्र का गला घोट रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम है। कानून व्यवस्था खस्ताहाल है। चौधरी शुक्रवार को देवरिया जिले के किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिंगारी बाजार के प्रांगण में किसान नेता व पूर्व विधायक स्व.योगेंद्र सिंह सेंगर की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

संविधान खतरे में

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दुनिया में महिलाओं के साथ अपराध व बलात्कार के मामले में भारत को पांचवें व यूपी को पहले स्थान पर रखा है। आज संविधान, लोकतंत्र व जनतांत्रिक प्रणाली खतरे में है। भय व आतंक का वातावरण है। प्रदेश में जंगलराज कायम है।

सरकार का कोई वादा पूरा नहीं

उन्‍होंने कहा कि इस सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। बेरोजगारी चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, गैस के मूल्य बढ़ गए हैं। रेलवे, रोडवेज के किराए भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य व नौकरी के लिए संघर्ष करें।

विधायक ने कहा-अधूरे कार्यों को हम पूरा करेंगे

विधायक आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर गरीबों, किसानों, मजलूमों की आवाज थे। उनके अधूरे कार्यों को हम पूरा करेंगे। एमएलसी श्यामसुंदर दास निषाद ने कहा कि वह सदैव समाजवाद के राह पर चलते रहे। संचालन सपा नेता श्यामदेव यादव ने किया। आयोजक भारतीय कुश्ती संघ देवरिया के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह सेंगर ने अतिथियों का अभिवादन किया। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव, रामप्रकाश यादव, रामअवध यादव, उमेश नारायण शाही, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, विजय प्रताप यादव, बाबूलाल यादव, श्याम बहादुर ङ्क्षसह, आनंद प्रकाश, छोटे सिंह, जटाशंकर सिंह ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी