गोरखपुर में जुर्माना देने के बाद भी पॉलीथिन की धड़ल्‍ले से बिक्री

शहर में प्रतिबंधित पालीथिन कैरी बैग की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है। नगर निगम इंफोर्समेंट टास्क फोर्स का दबाव बढ़ने के बाद कारोबारियों ने भी तरीका बदल दिया है। अब दुकानों के बजाय दूसरी जगहों पर छुपा कर रख रहे हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 01:45 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 05:59 PM (IST)
गोरखपुर में जुर्माना देने के बाद भी पॉलीथिन की धड़ल्‍ले से बिक्री
गोरखपुर में प्रतिबंधित पालीथिन का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बाद भी पथ विक्रेता नहीं मान रहे हैं। नगर निगम की इंफोसर्मंट टास्क फोर्स ने तीन दिनों में ठेला लगाकर कारोबार करने वालों से 54 हजार जुर्माना वसूला है। साथ ही अवैध होर्डिंग को भी उतार कर जब्त किया गया है। अब पालीथिन का उपयोग करने वाले लोगों से भी जुर्माना वसूला जाएगा।

टास्क फोर्स की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी के बाद भी शहर में प्रतिबंधित पालीथिन कैरी बैग की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है। नगर निगम इंफोर्समेंट टास्क फोर्स का दबाव बढ़ने के बाद कारोबारियों ने भी तरीका बदल दिया है। अब दुकानों के बजाय दूसरी जगहों पर छुपा कर रख रहे हैं, और वहीं से बिक्री कर रहे हैं।

तीन में 55 हजार रुपये का जुर्माना

टास्क फोर्स ने तीन दिनों के दौरान 54 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला है। नगर निगम इंफोर्समेंट टास्क फोर्स के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि ठेले वालों से लेकर दुकानों तक से पालीथिन बरामद हो रही है। दुकानदारों ने तरीका बदल दिया है। अब अपनी दुकान पर पालीथिन पर रखने के बजाय दूसरी जगह रखकर बेच रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में लगाई गई अवैध होर्डिंग के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। इन होर्डिंग को स्ट्रक्चर सहित उतार कर जब्त कर लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब पब्लिक के खिलाफ भी जुर्माना लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा।

पालीथिन के खिलाफ चल रहा अभियान

कर्नल सीपी सिंह, नगर निगम इंफोर्समेंट टास्क फोर्स के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित पालीथिन, थर्माकोल तथा प्लास्टिक उत्पादों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिबंधित उत्पाद बरामद होने के बाद सभी से जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही दुकानदारों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे पालीथिन का उपयोग न करें। महानगर में लगाये गये अवैध होर्डिंग को भी उतार कर जब्त करने का अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी