गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर झलकेगी पूर्वांचल की विरासत

गोरखपुर स्टेशन परिसर में जगह-जगह कलाकृति और चित्रकारी के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को उकेरा जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के माटी की महक लोगों के जेहन को तरोताजा करेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 09:03 AM (IST)
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर झलकेगी पूर्वांचल की विरासत
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर झलकेगी पूर्वांचल की विरासत

गोरखपुर, जेएनएन। विश्व के सबसे लंबे प्लेटफार्म पर पूर्वांचल की विरासत झलकेगी। इसके लिए स्टेशन परिसर में जगह-जगह कलाकृति और चित्रकारी के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को उकेरा जाएगा। मुख्य द्वार से लगायत उत्तरी द्वार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के माटी की महक लोगों के जेहन को तरोताजा करेगी। ट्रेन से उतरते ही स्टेशन का माहौल गुरु गोरक्षनाथ, कबीर और भगवान बुद्ध की धरती होने का अहसास कराएगा।

22 नवंबर 2015 को गोरखपुर आए तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने घोषणा की थी कि गोरखपुर को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा। उनकी घोषणा मूर्त रूप लेने लगी है। कायाकल्प की तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है। स्टेशन के नए मॉडल का विजुअल तैयार कर लिया गया है। लखनऊ मंडल के उच्‍च अधिकारी, रेलवे इंजीनियरों तथा कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के बीच समन्वय बैठकों में प्लानिंग पर चर्चा हो रही है। विभागीय जानकारों के अनुसार निर्माण के लिए मंडल के उच्‍च अधिकारियों ने अपनी संस्तुति दे दी है। टेंडर आदि कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं। दिसंबर के अंतिम या नए साल में निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्टेशन के कायाकल्प के साथ चारो तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जाएगी। इसका विकास एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा। जहां पूरी जांच के बाद ही यात्री अंदर प्रवेश पा सकेंगे।

बनेंगे कामर्शियल कांप्लेक्स, प्रवेश के लिए सिर्फ एक गेट

पुराने भवनों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। प्रवेश के लिए सिर्फ एक द्वार होगा। गेट संख्या पांच को मुख्य द्वार बनाया जाएगा जहां अंडर वेहिकल स्कैनिंग सिस्टम लगेगा। ठहरने और खरीदारी की सुविधा के लिए गेट के दाहिने तरफ कामर्शियल कांप्लेक्स स्थापित होंगे। निकासी के लिए दो गेट होंगे। मुख्य द्वार के पास पैदल यात्रियों के लिए रास्ता निकाला जाएगा। दो, तीन और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड होंगे।

स्टेशन से चलेंगी सिटी बसें

स्टेशन के मुख्य द्वार पर मेट्रो का जंक्शन बनेगा। शहर में मेट्रो के साथ सिटी बसें भी चलेंगी। दो पहिया वाहन स्टैंड के दाहिने तरफ सिटी बसों के रुकने के लिए स्टैंड बनेगा।

यह भी जानें

- स्टेशन परिसर में स्थापित होगा 100 कमरों का आधुनिक होटल।

- परिसर में मल्टीफंक्शनल कांप्लेक्स व नौ नंबर पर हैंगिंग फूड प्लाजा।

- आपस में जुड़ जाएंगे तीनों फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्मों पर प्रसाधन।

- फूड प्लाजा, फूड कोर्ट, शॉपिंग माल और शॉपिंग कांप्लेक्स की सुविधा।

- मिलेगी रेडियो टैक्सी की सुविधा, ओला से करार की चल रही बात।

chat bot
आपका साथी