नगर निगम की जमीन पर प्लाटिंग, काम रोका गया

महेवा वार्ड में मलौली बांध के किनारे नगर निगम की 17 डिसमिल जमीन है। जमीन पर कुछ लोगों ने ईंट गिराकर निर्माण शुरू करा दिया था। इसकी जानकारी पार्षद रामभुआल कुशवाहा को हुई। उन्‍होंने अधिकारियों को सूचना दी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 02:57 PM (IST)
नगर निगम की जमीन पर प्लाटिंग, काम रोका गया
गोरखपुर नगर निगम भवन का फाइल फोटो।

-गोरखपुर, जेएनएन। महेवा वार्ड में नगर निगम की 17 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही थी। पार्षद रामभुआल कुशवाहा ने महापौर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की तो प्रवर्तन बल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माण रुकवा दिया है। पार्षद ने जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है।

महेवा वार्ड में मलौली बांध के किनारे नगर निगम की 17 डिसमिल जमीन है। जमीन पर कुछ लोगों ने ईंट गिराकर निर्माण शुरू करा दिया था। इसकी जानकारी पार्षद रामभुआल कुशवाहा को हुई। पार्षद रामभुआल कुशवाहा ने बताया कि नगर निगम की जमीन के पीछे राजस्व विभाग की 80 डिसमिल जमीन है। प्रशासन को भी अपनी जमीन बचाने के लिए आगे आना होगा।

17 डिस्मिल भूमि पर हुआ था कब्‍जा

महापौर सीताराम जायसवाल ने कहा कि पार्षद रामभुआल कुशवाहा ने नगर निगम की 17 डिसमिल जमीन पर कब्जा की शिकायत की थी। प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया है। निर्माण कराने वालों को दस्तावेज के साथ नगर आयुक्त के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी