गैंगेस्टर गीता व साथी को पुलिस ने भेजा जेल, तीन फरार साथियों पर इनाम Gorakhpur News

पुलिस ने रविवार की सुबह गैंगेस्टर गीता तिवारी और उसके साथी जस्सू जायसवाल को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। वारदात में शामिल तीन नामजद आरोपितों पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:10 PM (IST)
गैंगेस्टर गीता व साथी को पुलिस ने भेजा जेल, तीन फरार साथियों पर इनाम Gorakhpur News
गोलीकांड में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तिवारीपुर पुलिस ने रविवार की सुबह गैंगेस्टर गीता तिवारी और उसके साथी जस्सू जायसवाल को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस मिले। वारदात में शामिल तीन नामजद आरोपितों पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनकी तलाश चल रही है। नीतिश के पिता कृष्‍ण प्रताप सिंह की तहरीर पर तिवारीपुर पुलिस ने श्रीश सोनकर, जस्‍सू जायसवाल, छोटू कुरैशी, गीता तिवारी और उनके साथी राकी के खिलाफ हत्‍या की कोशिश व बलवा का केस दर्ज किया था। 

एसपी सिटी डा. कौस्तुभ ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया िकि शुक्रवार की रात सूर्य विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला गैंगेस्टर गीता तिवारी के घर जन्मदिन पार्टी थी। रात में 12.30 बजे के करीब डीजे पर डांस करने के दौरान हुई फायरिंग में घासीकटरा निवासी ‌नितीश (34) और मोहम्मद आमीर (30) घायल हो गए। डॉक्टरों ने नितीश को लखनऊ रेफर किया है। जबकि आमीर के पैर में गोली लगने की वजह से वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

नितीश के पिता केडी सिंह ने गीता तिवारी, जस्सू जायसवाल, सिरिंस सोनकर, राकेश उर्फ रॉकी और छोटे कुरैशी के खिलाफ हत्या की कोशिश और बलवा का मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर मनोज राय ने गीता और जस्सू को गिरफ्तार कर लिया। गीता तिवारी चोरी और कई मामलों में जेल जा चुकी है। पुलिस ने इस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। 20 अक्तूबर को वह जमानत पर रिहा हुई थी।

chat bot
आपका साथी