Lockdown in Gorakhpur : डर से नहीं निकल रहे केबिल वर्कर, कैसे देखेंगे लोग रामायण Gorakhpur News

गोरखपुर में 70 हजार से अधिक केबिल उपभोक्ता हैं। सैकड़ों उपभोक्ताओं की केबिल ब्रेक है। ऐसे में लोग रामायण का प्रसारण कैसे देख सकेंगे आसानी से समझा जा सकता है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 12:30 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 12:30 PM (IST)
Lockdown in Gorakhpur : डर से नहीं निकल रहे केबिल वर्कर, कैसे देखेंगे लोग रामायण Gorakhpur News
Lockdown in Gorakhpur : डर से नहीं निकल रहे केबिल वर्कर, कैसे देखेंगे लोग रामायण Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। लॉकडाउन के चलते लोग अपने-अपने घरों में हैं। ऐसे में जनता की मांग को देखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार से एक बार फिर रामायण के प्रसारण का निर्णय लिया है।

शहर में 70 हजार से अधिक हैं केबिल उपभोक्ता

गोरखपुर में 70 हजार से अधिक केबिल उपभोक्ता हैं। सैकड़ों उपभोक्ताओं की केबिल ब्रेक है। ऐसे में लोग रामायण का प्रसारण कैसे देख सकेंगे, आसानी से समझा जा सकता है।

धारावाहिक का यह है निर्धारित समय

रामायण का पहला एपिसोड सुबह नौ बजे से व दूसरा रात नौ बजे से शुरू होगा। शहर के तमाम लोग इस सीरियल को लेकर उत्साहित हैं, पर तमाम केबिल उपभोक्ताओं की शिकायत है कि केबिल को लेकर उनकी समस्याओं का अभी आपरेटर्स के जरिये निदान नहीं हो सका है।

पुलिस ने डांटकर भगा दिया

केबिल आपरेटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि आपरेटर्स इसे ठीक कैसे करें, उनके वर्कर डर के नाते काम पर निकल नहीं पा रहे हैं। एक दो दिन वह किसी तरह निकले भी तो पुलिस के लोगों ने उन्हें डांटकर भगा दिया। वह खुद चाहते हैं कि लॉकडाउन की इस अवधि में लोग घरों में बोर न हों।

अति आवश्‍यक सेवाओं में नहीं है मनोरंजन

इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर शेषमणि शर्मा का कहना है कि मनोरंजन कोई अति आवश्यक सेवाओं में से नहीं है। फिर भी एडीएम सिटी से इसके लिए बात की जाएगी और समस्या निवारण के संबंध में प्रयास किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी