आठ महिलाओं समेत नौ आरोपित जेल भेजे गए, कई लोग गांव छोड़कर भागे Gorakhpur news

देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली में पुलिस टीम पर किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने आठ महिलाओं समेत नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 06:15 AM (IST)
आठ महिलाओं समेत नौ आरोपित जेल भेजे गए, कई लोग गांव छोड़कर भागे  Gorakhpur news
मिश्रौली कांड मामले में आठ महिलाओं समेत नौ आरोपित जेल भेजे गए। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन: देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली में पुलिस टीम पर किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने आठ महिलाओं समेत नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। इसके चलते गांव के अधिकांश लोग फरार हो गए हैं। नामजद आरोपितों का मोबाइल नंबर भी बंद चल रहा है। इस कारण पुलिस को उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। गांव के सत्येंद्र मिश्र व बैरिस्टर गुप्ता के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ, मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें सिपाही व होमगार्ड घायल हो गए। जबकि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में पुलिस ने बैरिस्टर समेत 22 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपित अंतिमा, जानह्वी, टुनटुना देवी, प्रदीप, माया देवी, शर्मिला, सरस्वती, सुनैना, सोनम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि नौ आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

पुलिस पर हमले का वीडियो वायरल

मिश्रौली गांव में पुलिस पर हुए हमले का शुक्रवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि यूपी 112 के पुलिसकर्मी पहले समझाने का गाड़ी से उतर कर प्रयास करते हैं, इस बीच पुरुष सदस्य हट जाते हैं और एक दर्जन से अधिक की संख्या में महिलाएं ईंट पत्थर लेकर चली आती हैं। इसके बाद पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर देती हैं। कुछ ही देर में तरकुलवा थाने की पुलिस जीप भी पहुंचती है, महिला पुलिसकर्मी गाड़ी से उतर कर समझाने का प्रयास करती हैं तो उनके साथ भी महिलाएं हाथापाई और ईंंट चलाने का कार्य शुरू कर देती हैं। इसके बाद थाने की जीप तेजी से मौके से भागने लगती है। पीछे-पीछे यूपी 112 के सिपाही अपने वाहन को लहूलुहान स्थिति में लेकर जाने लगते हैं। महिलाएं 20 मीटर से अधिक दूरी तक उनका पीछा करते हुए नजर आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी