रेलवे के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी आंदोलन, घंटी बजाओ अभियान जारी Gorakhpur News

रेलकर्मियों ने मंगलवार को यांत्रिक कारखाने में ताली थाली सिटी घंटी और शंख बजाकर सरकार की नीतियों व निजीकरण का विरोध किया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:22 PM (IST)
रेलवे के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी आंदोलन, घंटी बजाओ अभियान जारी Gorakhpur News
रेलवे के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी आंदोलन, घंटी बजाओ अभियान जारी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के आह्वान पर रेलकर्मियों ने मंगलवार को यांत्रिक कारखाने में ताली, थाली, सिटी, घंटी और शंख बजाकर सरकार की नीतियों व निजीकरण का विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि रेलवे का निजीकरण किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता है। सरकार के खिलाफ यूनियन का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

नरमू के आह्वान पर घंटी और शंख ध्वनि से गूंज उठा कारखाना परिसर

धरना-प्रदर्शन में रोक के बाद नरमू ने आंदोलन का नायाब तरीका खोज निकाला है। रेलकर्मी दोपहर में 15 मिनट तक लगातार कुछ न कुछ बजाते रहे। मंडल मंत्री दिलीप कुमार धर दूबे ने कहा कि अपनी आवाज को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यूनियन ने घंटी बजाओ अभियान शुरू किया है।

प्रोत्‍साहन भत्‍ता बंद करने की हो रही साजिश

मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार धर दूबे ने कहा कि सरकार धीरे-धीरे रेलवे को निजी हाथों में सौंपती जा रही है। बढ़े हुए महंगाई भत्ता में कटौती कर ली गई। प्रोत्साहन भत्ता को बंद करने की साजिश रची जा रही है। रिक्त पद खाली है, लेकिन पदोन्नति नहीं हो रही। पद सरेंडर किए जा रहे हैं। विरोध करने पर कर्मचारियों का उत्पीडऩ हो रहा है। सरकार की मंशा को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पूर्वोत्‍तर रेलवे के कर्मचारी लगातार विरोध करते रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि चाहे उत्‍पीड़न किया जाए, या कुछ हो जाए पर आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है। घंटी बजाओ अभियान में प्रदीप कुमार धर दूबे, हरिश्चंद्र यादव, संजय पांडेय आदि पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

सरकार जगाओ सप्ताह मनाएगा पीआरएसएस

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ (पीआरएसएस) ने भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री बजरंगी दूबे के अनुसार सरकार मजदूर विरोधी श्रम कानून बना रही है। विरोध में 24 जुलाई से सरकार जगाओ सप्ताह मनाया जाएगा। अंतिम दिन सरकार और मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी