गोरखपुर शहर के इस मोहल्‍ले में डेंगू के सर्वाधिक मरीज Gorakhpur News

तुर्कमानपुर मोहल्‍ले में सुल्तान खान मस्जिद के आसपास व मलिन बस्ती में डेंगू फैल गया है। 25 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 08:00 PM (IST)
गोरखपुर शहर के इस मोहल्‍ले में डेंगू के सर्वाधिक मरीज Gorakhpur News
गोरखपुर शहर के इस मोहल्‍ले में डेंगू के सर्वाधिक मरीज Gorakhpur News

गोरखपुर,जेएनएन। शहर के सर्वाधिक घनी आबादी वाले तुर्कमानपुर मोहल्‍ले में सुल्तान खान मस्जिद के आसपास व मलिन बस्ती में डेंगू फैल गया है। 25 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में हैं। तीन लोग गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती हैं। शेष अलग-अलग निजी चिकित्सालयों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेजी। टीम ने मरीजों का पता कर उनका ब्लड सैंपल लिया।

सभी लोग अस्‍पताल में भती

तुर्कमानपुर निवासी खुर्शीद खान के अनुसार परवेज खान, मोहम्मद शाबिर, असलम बिंदू वाले की लड़की, जोया, अन्नू कन्नौजिया, मुन्नी देवी, कबाना, जैनुल आबदीन, आमिर नाम के दो लोग, अनिल मौर्य सहित 25 से अधिक लोग डेंगू से पीडि़त हैं। सभी को विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। इन लोगों का प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहा है। परवेज व आमिर नाम के दो लड़के गोरखनाथ चिकित्सालय में भर्ती हैं। शेष निजी चिकित्सालयों में भर्ती किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में गंदगी की भरमार है। कचरा बिखरा है। नालियां बजबजा रही हैं। नगर निगम बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है और लोग महामारी की चपेट में आते जा रहे हैं।

पहुंची स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम

सीएमओ ने कहा कि सूचना मिलने पर वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी थी। लोग कहां-कहां भर्ती हैं, उनका पता किया जा रहा है। ब्लड जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि वह डेंगू है या वायरल फीवर। शुक्रवार को भी वहां टीम जाएगी। एंटी लार्वल छिड़काव भी किया जाएगा। साथ ही नगर निगम को भी वहां छिड़काव करने के लिए कहा गया है।

डेंगू के लिए नगर निगम जिम्‍मेदार कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष राकेश यादव ने महानगर में डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी के लिए नगर निगम को जिम्‍मेदार बताया है। उन्‍होंने कहा कि नगर निगम का सफाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। सारी स्वास्थ्य सुविधाएं होने के बावजूद इस जानलेवा बीमारी पर नियंत्रण नहीं हो पा रही है। यही स्थिति रही तो स्थिति बहुत भयावह हो जाएगी।

कांग्रेस के पूर्व महासचिव भी डेंगू की चपेट में

महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शैलेंद्र वल्लभ पांडेय भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वह गोरखनाथ अस्‍पताल में भर्ती ह‍ै। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में गंदगी की भरमार है। नालियां बजबजा रही हैं, सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति है। अगर प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं किए तो यहां की जनता आंदोलन के लिए विवश होगी। 

chat bot
आपका साथी