ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे एक लाख से अधिक सहजन के पौध

माना जाता है कि सहजन में दूध से अधिक कैल्सियम व प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में लोगों को फलों के साथ ही कैल्सियम और प्रोटीन भी मिलेगा। जुलाई में वन विभाग ग्राम्य विकास और अन्य विभागों की ओर से पौधारोपण कराया जाएगा। इस बार ग्राम्य विकास की ओर से 18 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 May 2022 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2022 11:20 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे एक लाख से अधिक सहजन के पौध
ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे एक लाख से अधिक सहजन के पौध

बस्ती: जिले में इस बार वर्षाकाल के दौरान कुल 36,72, 950 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से लगभग आधे पौध 1813420 ग्राम्य विकास विभाग की ओर से लगाए जाएंगे। इनमें 103214 सहजन के तो 118673 फलदार पौधे शामिल हैं।

माना जाता है कि सहजन में दूध से अधिक कैल्सियम व प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में लोगों को फलों के साथ ही कैल्सियम और प्रोटीन भी मिलेगा।

जुलाई में वन विभाग, ग्राम्य विकास और अन्य विभागों की ओर से पौधारोपण कराया जाएगा। इस बार ग्राम्य विकास की ओर से 18 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। यह सभी ग्रामीण क्षेत्रों में रोपित किए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक शीशम के 7,98,305 पौधे शामिल हैं। इसके अलावा फलदार, औषधीय व छायादार पौधे शामिल हैं। कुल 1185 ग्राम पंचायतों में 1203 स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। निजी भूमि में 69418 तो सामुदायिक भूमि में 14,73,634 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं 270368 पौधे राजकीय भूमि में रोपित किए जाएंगे। ग्राम्य विकास द्वारा कराए जाने वाले पौधारोपण के लिए ब्लाकवार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। बहादुरपुर ब्लाक में 1,31,580, बनकटी में 1,31,580, बस्ती सदर में 1,56,060, दुबौलिया में 96390, गौर में 1,65,240, हर्रैया में 1,34,640, कप्तानगंज में 81090, कुदरहा में 1,15,120, परशुरामपुर में 1,63,710, रामनगर में 1,23,930, रुधौली में 1,14,750, सल्टौआ में 1,45,350, साऊंघाट में 1,33,110 और विक्रमजोत ब्लाक में 1,20,870 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे वन विभाग की नर्सरियों से उपलब्ध कराए जाने हैं।

डा. राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि

ग्राम्य विकास विभाग को 18,13,420 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य में ही राजस्व व पंचायतीराज विभाग को भी 1,66,320-1,66,320 पौधे लगाने हैं। वन विभाग को पौधारोपण के लिए नर्सरियों में पौधे तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी