रेल राज्य मंत्री ने कहा, अपग्रेड होंगे देश के 600 रेलवे स्टेशन

बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 May 2018 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 14 May 2018 08:38 PM (IST)
रेल राज्य मंत्री ने कहा, अपग्रेड होंगे देश के 600 रेलवे स्टेशन
रेल राज्य मंत्री ने कहा, अपग्रेड होंगे देश के 600 रेलवे स्टेशन

गोरखपुर : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि बस्ती सहित देश के 600 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड कर अत्याधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने इस पर तेजी से काम भी शुरू कर दिया है। इन सभी स्टेशनों पर वाईफाई की भी सुविधा होगी। भारत के नव निर्माण के लिए विकसित देशों की तर्ज पर यहां भी स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा।

रेल राज्य मंत्री सिन्हा सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर तीन करोड़ से अधिक की आधा दर्जन परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। बताया हाल के वर्षों में रेलवे का काफी विस्तार हुआ। भारतीय रेलवे का बजट 46 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 48 हजार करोड़ किया गया है। मोदी सरकार में पहली बार इतना बजट आवंटित हुआ है। कहा यूपी में चार साल में जितना रेलवे विकसित की गई उतना 25 साल में नहीं हुआ था। रेल परियोजनाओं के लिए पूर्व में आवंटित होने वाले बजट 1100 करोड़ से बढ़ाकर इसे 7600 करोड़ कर किया गया। चार साल में 410 किमी नई रेल लाइन बनाई गई तो 576 किमी लाइन का दोहरीकरण हुआ। आमान परिवर्तन यानी छोटी लाइन से बड़ी लाइन बनाने का कार्य बड़े पैमाने पर कराया गया है। 2156 किमी लाइन का विद्युतीकरण तथा 92 ओवर ब्रिज और 400 रेलवे ओवर ब्रिज बनाए गए है।

रेल राज्य मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री की पहल पर भारतीय रेल में चार गुना निवेश बढ़ा है। इन चार वर्षों में रेल का जितना विकास हुआ पिछले 25 साल में नही हो पाया था। बस्ती में गाड़ियों का ज्यादा ठहराव कराया गया है। कुछ और गाड़ियों के ठहराव का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की तारीफ भी की। कहा कि साढ़े तेरह लाख कर्मचारियों की फौज भारतीय रेल का गौरव है। सेना के जवान की तरह रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी रोजाना यात्रियों की सेवा करते है।

chat bot
आपका साथी