प्रस्तावित सूची में एक नहीं कई खामियां, उठ रहे सवाल

जनपद के खलीलाबाद ब्लाक में 97 ग्राम पंचायतें हैं। नियमानुसार अनुसूचित जाति के लिए 21 फीसद आरक्षण होना चाहिए लेकिन इसके जगह 22 फीसद आरक्षण कर दिया गया है। इस ब्लाक में ग्राम पंचायत पकरडीहा में आज तक कभी भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण नहीं हुआ। इस बार भी इस ग्राम पंचायत का आरक्षण महिला के लिए कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:15 AM (IST)
प्रस्तावित सूची में एक नहीं कई खामियां, उठ रहे सवाल
प्रस्तावित सूची में एक नहीं कई खामियां, उठ रहे सवाल

संतकबीर नगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बीते मंगलवार को जारी हुई प्रस्तावित सूची में एक नहीं अपितु कई खामियां हैं। इसको लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इनका कहना है कि इसको तैयार करने में नियमों की अवहेलना की गई है।

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी की गई है। इसकी शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी। ब्लाक अध्यक्ष बलदेव मिश्र ने कहा कि यदि सही से काम किए होते तो कई ग्राम पंचायतों का नाम गायब नहीं हुआ होता। सामाजिक कार्यकर्ता दयाराम ने तो गंभीर आरोप लगाया है। बघौली ब्लाक की सूची में रही ये खामियां बघौली ब्लाक के ग्राम पंचायत सिसवा पठान क्रमांक संख्या 33 पर पिछड़ी जाति वहीं क्रमांक संख्या 19 पर पिछड़ी जाति महिला, ग्राम पंचायत बकहा क्रमांक संख्या 34 पर पिछड़ी जाति वहीं क्रमांक संख्या 20 पर पिछड़ी जाति महिला दर्शाया गया। ग्राम पंचायत पुरैना क्रमांक संख्या 35 पर पिछड़ी जाति वहीं क्रमांक संख्या 21 पर पिछड़ी जाति महिला, ग्राम पंचायत बौरब्यास क्रमांक संख्या 36 पर पिछड़ी जाति वहीं क्रमांक संख्या 22 पर पिछड़ी जाति महिला दर्शाया गया। ग्राम पंचायत एकमा क्रमांक संख्या 37 पर पिछड़ा वर्ग वहीं क्रमांक संख्या 23 पर पिछड़ी जाति महिला, ग्राम पंचायत मकदूमपुर क्रमांक संख्या 38 पर पिछड़ी जाति वहीं क्रमांक संख्या 24 पर पिछड़ी जाति महिला दर्शाया गया। इससे बीते मंगलवार को देर शाम तक असमंजस की स्थिति बनी रही। बवाल मचने पर रात करीब साढ़े आठ बजे पुन: संशोधित सूची जारी करनी पड़ी। कई ग्राम पंचायतों का नहीं बदला आरक्षण जनपद के खलीलाबाद ब्लाक में 97 ग्राम पंचायतें हैं। नियमानुसार अनुसूचित जाति के लिए 21 फीसद आरक्षण होना चाहिए, लेकिन इसके जगह 22 फीसद आरक्षण कर दिया गया है। इस ब्लाक में ग्राम पंचायत पकरडीहा में आज तक कभी भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण नहीं हुआ। इस बार भी इस ग्राम पंचायत का आरक्षण महिला के लिए कर दिया गया है। वर्ष 2015 में खलीलाबाद ब्लाक के कोल्हुआ, फरेंदिया, मंझरिया गंगा, कोनी व नाहरडीह ग्राम पंचायतें अनारक्षित थीं। इस बार भी ये ग्राम पंचायतें अनारक्षित घोषित हुई हैं, जबकि नियमानुसार आरक्षण बदलना चाहिए था। गड़बड़ी पर बघौली के एडीओ को फटकार जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आरक्षण आवंटन की प्रस्तावित सूची में गड़बड़ी को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत बघौली ब्लाक के एडीओ रमेश चंद्र को मंगलवार की रात में ही तलब कर लिया। डीएम ने इनसे गलती का कारण पूछा। लापरवाही पर जमकर क्लास लगाई। इससे पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची रही।

chat bot
आपका साथी