Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में रिकार्ड टूटा, एक दिन में 211 लोग हुए संक्रमित- 3194 हुई जिले में संक्रमितों की संख्या

Coronavirus Gorakhpur Updates गोरखपुर में एक दिन में 211 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ गोरखपुर में संक्रमितों की संख्या 3194 हो गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 10:08 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 10:41 PM (IST)
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में रिकार्ड टूटा, एक दिन में 211 लोग हुए संक्रमित- 3194 हुई जिले में संक्रमितों की संख्या
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में रिकार्ड टूटा, एक दिन में 211 लोग हुए संक्रमित- 3194 हुई जिले में संक्रमितों की संख्या

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी कोरोना संक्रमित 73 वर्षीय सत्येंद्र नाथ दूबे की मौत हो गई। उन्हें किडनी की बीमारी थी। वह घर पर ही आइसोलेट थे। एक निजी लैब से उन्होंने जांच कराई थी। इसके अलावा शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कुल 1018 नमूनों की जांच हुई। 807 निगेटिव व 211 में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह अब तक एक दिन में मिलने वाली संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। 

अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3194 हो गई है। 1005 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 69 की मौत हो चुकी है। 640 होम आइसोलेशन से मुक्त हो गए हैं। 1480 लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

 

उधर, देवरिया जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में बैंक कर्मचारी समेत 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 416 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में कोरोना से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। पीएचसी पथरदेवा पर तैनात एक स्वाथ्स्यकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सलेमपुर उपनगर के एक मंदिर पर पूजा करने वाले लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पुजारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें सेंट्रल एकेडमी में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार स्थित पीएनबी बैंक के दो कर्मचारियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। तत्काल बैंक को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया। सलेमपुर उपनगर के विभिन्न वार्डों के 12 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। जिसके बाद कई मोहल्लों को हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित किया गया है। इतना ही नहीं, यहां अब आज से  16 अगस्त तक के लिए पूर्ण बंदी घोषित कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आलोक पांडेय ने कहा कि आज 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कुशीनगर में चार पुलिस कर्मियों समेत 36 पॉजिटिव, कुल 1068 संक्रमित

कुशीनगर से भेजे गए नमूनों में शुक्रवार को 845 की रिपोर्ट मिली, जिसमें 809 निगेटिव व चार पुलिस कर्मियों समेत 36 पाॅजिटिव हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 1068 हो गई है। संक्रमितों में रामकोला थाने के चार पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा कप्तानगंज में तीन, हाटा में पांच, सेवरही में दो, माेतीचक में पांच, पडरौना में आठ, नेबुआ नौरंगिया में एक, कसया में तीन, फाजिलनगर में चार, तमकुही में एक आदि शामिल हैं। 29 जुलाई से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती पडरौना निवासिनी अंगीरा देवी (55) की गुरुवार की देर रात मौत हो गई। कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 11 हो चुकी है।  अब तक कुल 559 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

महराजगंज में डाक्टर समेत 108 कोरोना पाॅजिटिव, अब तक 1129 संक्रमित

महराजगंज जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने का तो रिकार्ड ही टूट गया। कोरोना के सर्वाधिक 108 मरीज मिले हैं। इसमें जिला अस्पताल के डाक्टर, सीएचसी घुघली के कर्मचारी व बैंक कर्मी भी शामिल हैं। डाक्टर के पाॅजिटिव पाए जाने से जिला अस्पताल की ओटी को सैनिटाइज कराते हुए 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। वहीं 16 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1129 हो गई है। इसमें 10 की मौत हो गई है। जबकि 519 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सक्रिय मरीजों की संख्या 600 हो गई।

बस्‍ती में 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्‍या 1110 हुई

बस्ती जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के ट्रूनेट मशीन तथा एंटीजेन टेस्ट किट से व केजीएमयू तथा बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 979 की जांच रिपोर्ट जारी की गई। 954 निगेटिव जबकि 25 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1110 पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 है।

सिद्धार्थनगर में कोरोना के 38 नए केस, अब तक 1035 संक्रमित

सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह संख्या एक हजार का आंकड़ा पार कर 1035 तक पहुंच चुका है। प्रतिदिन 40 से 50 संक्रमित चिन्हित किए जा रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में दहशत बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 38 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1643 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 343 एक्टिव केस है। 679 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके हैं। 13 की मौत हो चुकी है। लगातार जांच से बढ रही मरीजों की संख्या से जिले में कंटेनमेंट जोन भी संख्या बढ़ती जा रही है।

संत कबीरनगर में 35 नये पाॅजिटिव मिले, 1,259 हुई संक्रमितों की संख्‍या

संत कबीरनगर में शुक्रवार को 1,035 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,000 निगेटिव और दो पुलिस कर्मी समेत 35 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। बहरहाल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1,259 हो गई है। 

यहां मिले संक्रमित

पुलिस लाइन-खलीलाबाद व कोतवाली खलीलाबाद थाना के एक-एक कुल दो पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस जनपद में सर्वाधिक सेमरियावां ब्लाक में 15, खलीलाबाद ब्लाक में आठ, मेंहदावल ब्लाक में छह, बघौली व नाथनगर ब्लाक में दो-दो तथा हैंसर बाजार व पौली ब्लाक में एक-एक कुल 35 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 40 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 32,038 स्वाब के सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 26,582 निगेटिव और 1,259 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 11 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 870 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 378 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी