गोरखपुर में कहीं गैस आई, कहीं लाइन लगाने के बाद भी लौट गए लोग

गोरखपुर में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। प्रशासन का दावा फेल हो गया है। यह स्थिति केवल शहर में ही नहीं है अपितु देहात तक है।

By Edited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 09:20 AM (IST)
गोरखपुर में कहीं गैस आई, कहीं लाइन लगाने के बाद भी लौट गए लोग
गोरखपुर में कहीं गैस आई, कहीं लाइन लगाने के बाद भी लौट गए लोग
गोरखपुर, जेएनएन। प्रशासन के दावे के बीच शहर से लेकर गांव तक रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा रहा। कुछ एजेंसियों पर सिलेंडर लदे ट्रक आए लेकिन ज्यादातर के यहां एक भी ट्रक नहीं पहुंचा। जहां ट्रक नहीं पहुंचा वहां सुबह से ही लाइन लगाए लोग मायूस होकर वापस लौटे।
होली पर भले ही प्रशासन ने सिलेंडरों की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं लेकिन कई एजेंसियों ने अब 23 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर के लिए संपर्क करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद सिंह ने कहा कि लखनऊ से इंडियन आयल की एजेंसियों को लगातार सिलेंडर की आपूर्ति दी जा रही है। होली के दिन भी सिलेंडर आएंगे। भारत गैस की एजेंसियों पर लखनऊ और वाराणसी से सिलेंडर आ रहे हैं। यहां आया सिलेंडर पीपीगंज के आशीष इंडेन गैस सर्विस पर दो ट्रक सिलेंडर आया। जबकि गोला कस्बा स्थित मा सरयू इंडेन गैस सर्विस पर बुधवार को दो ट्रक सिलेंडर आया। गोदाम पर लाइन लगवाकर साढ़े चार सौ सिलेंडर बांटे गए।
बचे सिलेंडरों की होम डिलीवरी की गई। हालांकि देर शाम तक लोग सिलेंडर मांगने गोदाम पर पहुंचते रहे। मा वैष्णवी इण्डेन ग्रामीण वितरण केंद्र पिपरौली बुजुर्ग पर 403 सिलेंडर आया। वहीं बड़हलगंज में दीपक गैस एजेंसी (एचपी) पर बुधवार को 1350 सिलेंडर आए। कैंपियरगंज स्थित कर्मा भारत गैस एजेंसी के रामचौरा स्थित गोदाम पर प्रोपराइटर अमित सिलेंडर बंटवाते नजर आए। पवन एचपी गैस एजेंसी पर भी सिलेंडर का वितरण हुआ। गैस उपलब्ध नहीं का लगा नोटिस ब्रह्मापुर में नई बाजार में सावित्री इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर चार दिन से सिलेंडर नहीं आया है। एजेंसी पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि आज गैस नहीं मिलेगी। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वह सिलेंडर के लिए अब 23 मार्च को संपर्क करें। नोटिस पर कुछ मोबाइल नंबर दिए गए हैं।
उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वह इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पिपराइच में नहीं सुधर रही स्थिति पिपराइच क्षेत्र के उजाला भारत गैस गोदाम से दो दिनों में एक हजार सिलेंडर बांटे गए लेकिन अब भी स्थिति नहीं सुधर पा रही है। बुधवार को भी सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर वापस जाना पड़ा। गोदाम पर सुबह छह बजे से लाइन लगा कर खड़ी दुर्गावती देवी, स्मृति देवी, जैबुन्निसा, रामचन्द्र, केशव नाथ, रामप्रसाद निषाद आदि ने कहा कि सिलेंडर नहीं मिल रहा है। प्रोपराइटर रविन्द्र कुमार सोनकर ने कहा कि आपूर्ति कम मिलने से समस्या हो रही है। अफसरों ने आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
chat bot
आपका साथी