हवाई जहाज से मां कामाख्या का दर्शन कराएगा आइआरसीटीसी, इस तिथि से शुरू होगी सेवा

चेरापूंजी और गुवाहाटी आदि का भ्रमण कराने के लिए आइआरसीटीसी ने टूर पैकेज तैयार किया है। 17 से 22 अप्रैल तक के टूर पैकेज में लखनऊ से गुवाहाटी तक की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 11:19 AM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 10:07 AM (IST)
हवाई जहाज से मां कामाख्या का दर्शन कराएगा आइआरसीटीसी, इस तिथि से शुरू होगी सेवा
हवाई जहाज से मां कामाख्या का दर्शन कराएगा आइआरसीटीसी, इस तिथि से शुरू होगी सेवा

गोरखपुर, जेएनएन। शिलांग स्थित एशिया के सबसे स्वच्‍छ गांव मावल्यन्नाग, चेरापूंजी और गुवाहाटी आदि का भ्रमण की इच्‍छा रखने वाले लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ने छह दिन और पांच रात का टूर पैकेज तैयार किया है। 17 से 22 अप्रैल तक के टूर पैकेज में कोलकाता के रास्ते लखनऊ से गुवाहाटी तक जाने-आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के अनुसार खाने और ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में रहेगी। टूर पैकेज के तहत यात्री चेरापूंजी में मॉस्मई गुफा, 7 सिस्टर वाटर फाल्स, नोहकलिकाई वाटर फाल्स एवं एलीफेंटा वाटर फाल्स, शिलांग में एशिया का सबसे स्व'छ गांव और डॉन बास्को म्यूजियम, यूमियाम लेक की सैर कर सकेंगे। इसके अलावा गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी का दर्शन और स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था की गई है। विभिन्न श्रेणियों में किराया निर्धारित कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी आइआरसीटीसी के कार्यालय या वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

गोरखपुर से आज की फ्लाइट

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11:10 बजे

प्रस्थान - सुबह 11:40 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12:25 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 12:55 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03:05 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03:30 बजे

बंगलुरु के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 02:30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद  03:00 बजे

chat bot
आपका साथी