गोरखपुर में बंद हुए टेंपो ट्रेवेलर, दिल्ली जाने वाली बसों पर कसा शिकंजा

गोरखपुर में अवैध रूप से टैंपो और ट्रेवेलर चल रहे हैं। यहां तक कि लक्जरी बसें भी चल रही हैं। अब इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 01:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 01:22 PM (IST)
गोरखपुर में बंद हुए टेंपो ट्रेवेलर, दिल्ली जाने वाली बसों पर कसा शिकंजा
गोरखपुर में बंद हुए टेंपो ट्रेवेलर, दिल्ली जाने वाली बसों पर कसा शिकंजा
गोरखपुर, जेएनएन। शासन की सख्ती के बाद डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन अधिकारियों का डंडा शुक्रवार को भी चला। बिहार से दिल्ली जा रही पांच वातानुकूलित लग्जरी बसों का चालान किया गया। यह सभी अनधिकृत बसें हाइवे पर अनियंत्रित ढंग से चल रही थीं। मंगलवार से लगातार चल रहे महाअभियान में अभी तक 130 डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अभियान मुख्य रूप से बिहार और गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली जा रही डग्गामार वाहनों के खिलाफ ही चल रहा है। गोरखपुर की अधिकतर बसें तो थाने में बंद हैं। कुछ का चालान किया जा चुका है। यही स्थिति टेंपो ट्रेवेलर की है। शुक्रवार को तो एक भी डग्गामार टेंपो ट्रेवेलर सड़क पर नहीं दिखे। बिहार की वातानुकूलित बसें गोरखपुर हाइवे होकर गुजर रही हैं। ऐसे में उनके खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दरअसल दशहरा, दीपावली और छठ पर्व में डग्गामार वाहनों की बाढ़ आ गई थी।
रेलवे और रोडवेज की व्यवस्था के बीच डग्गामार वाहनों ने जबरदस्त सेंधमारी की। जब रोडवेज को यात्री नहीं मिल रहे थे तब डग्गामार वाहनों की चांदी थी। रोडवेज को चूना तो लग ही रहा था, दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने महाअभियान शुरू किया।
गोरखपुर संभाग में डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डीके त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में तथा संभागीय परिवहन अधिकारी भीम सेन सिंह और संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डीडी मिश्र के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। अवैध रूप से चल रहे वाहनों को बंद किया जाएगा। इन अवैध वाहनों के कारण राजस्व को नुकसान हो रहा था।
chat bot
आपका साथी