चाइनीज सेब से पटे भारतीय बाजार, ठगे जा रहे लोग

भारत-नेपाल सरहद पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद बड़े पैमाने पर हो रही है

By Edited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 01:33 PM (IST)
चाइनीज सेब से पटे भारतीय बाजार, ठगे जा रहे लोग
चाइनीज सेब से पटे भारतीय बाजार, ठगे जा रहे लोग
गोरखपुर, जेनएनएन। भारत-नेपाल सरहद पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के बावजूद बड़े पैमाने पर चाइनीज सेब की तस्करी हो रही है। यहां से मांग के मुताबिक देश के अन्य शहरों में चाइनीज सेब की खेप को पहुंचाया जा रहा है। बावजूद इसके तस्करी पर रोक लगाने में सुरक्षा एजेंसियां नाकाम साबित हो रहीं हैं।
भारत-नेपाल के सरहदी कस्बों में तस्करी के जरिये भारी मात्रा में चाइनीज सेब की खेप पहुंचाई जा रही है। आकार व आकृति में बड़े व काफी आकर्षक दिखने वाले इस सेब को ग्राहकों को मुंहमांगे दाम पर बेचकर दुकानदार अच्छा खासा मुनाफा कमा रहा हैं। इतने के बाद भी प्रशासन चाइनीज सेब की बिक्री पर कड़ाई से नकेल नहीं लगा पा रहा है। चाइनीज व भारतीय सेब के मूल्य में अंतर भारतीय सेब की तुलना में चाइनीज सेब सस्ते मिलते हैं। यही वजह है कि नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्रों के बाजार चाइनीज सेब से पटे हैं।
चाइनीज सेब 40 रुपया प्रति किलोग्राम मिल जाते हैं, तो वहीं भारतीय सेब 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम मिलते हैं। इन रास्तों से हो रही है सेब की तस्करी: नौतनवा, महराजगंज: चाइनीज सेब चीन से नेपाल में आते हैं। फिर सीमा क्षेत्र से सटे अशोगवा, बरगदवा, कनरी-चकरार, खैरहवा दुबे, पड़ौली, सेवतरी, भगवानपुर, रेहरा, अहिरौली, भगवानपुर, श्यामकाट, हरदीडाली, खनुआ आदि नाके से तस्कर सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर चाइनी•ा सेब की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। तस्करी रोकने के लिए पुलिस चौकस: एसपी पुलिस अधीक्षक रोहित ¨सह सजवान ने कहा कि सीमावर्ती कस्बों एवं चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। तस्करी रोकने के लिए समय-समय पर चे¨कग अभियान चलाया जाता है। तस्करी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
chat bot
आपका साथी