Lockdown: व्‍यापारियों ने निर्णय को सराहा, कहा- बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है प्रतिबंध

Lockdown गोरखपुर में व्‍यापारियों ने लॉकडाउन की सराहना की है। व्‍यापारियों ने कहा है कि बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 08:07 PM (IST)
Lockdown: व्‍यापारियों ने निर्णय को सराहा, कहा- बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है प्रतिबंध
Lockdown: व्‍यापारियों ने निर्णय को सराहा, कहा- बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है प्रतिबंध

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक कुछ प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसमें बाजार बंद रहेंगे और कई औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन भी रोकना पड़ेगा। सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है और  कर्मचारियों की उपस्थिति को आधा करने का निर्देश दिया गया है। सरकार के इस फैसले का उद्यमियों एवं व्यापारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि जान की सुरक्षा करना अधिक जरूरी है। प्रतिबंध लागू करने के साथ ही सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन भी कराना होगा।

ग्रामीण क्षेत्र के उद्योगों को खोलने का निर्णय किया गया है, यह उचित है। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसे देखते हुए कुछ प्रतिबंधों की जरूरत है। निरंतर चालू इकाइयों को चालू रखने का फैसला उचित है। हम गाइडलाइन का अध्ययन करेंगे। जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। - विष्णु प्रसाद अजितसरिया, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज।

बाजार एवं उद्योग बंद करने से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। प्रतिबंध के साथ उसका ठीक से अनुपालन भी कराना होगा। अभी भी लोग सुरक्षा उपायों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासन को कड़ाई कर ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाना चाहिए जो मास्क नहीं लगाते और फिजिकल डिस्टेंङ्क्षसग का पालन नहीं करते। बाजार खुलने का समय भी परिवर्तित करना चाहिए। - एसके अग्रवाल, उद्यमी, पूर्व अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज

दो दिन के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए यह जरूरी भी है। बाजार बंद होने से आर्थिक हानि तो होगी लेकिन उससे अधिक जरूरी है जान बचाना। सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का हम पूरी तरह पालन करेंगे। - अतुल सराफ, अध्यक्ष, ऐशप्रा समूह।

संक्रमण रोकने के लिए जो प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनका चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के साथ सभी व्यापारी स्वागत करते हैं। हम इसका पूरी तरह पालन करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। सुरक्षा उपायों के पालन को लेकर प्रशासन को भी सख्त रुख अपनाना होगा। प्रतिबंध की समय सीमा को और बढ़ाना होगा। - अनूप किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ ट्रेडर्।

chat bot
आपका साथी