Gorakhpur Weather Update: दिनभर चलती रही धूप-छांव की लुकाछिपी, गर्मी से मिली राहत- तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा

Today Gorakhpur Weather News Update गोरखपुर में रविवार को दिनभर बादलों और धूप का संघर्ष चलता रहा। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। ऐसे में शहर के रामगढ़ताल पर लोगों ने मौसम का खूब आनंद लिया।

By Pragati ChandEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 08:56 PM (IST)
Gorakhpur Weather Update: दिनभर चलती रही धूप-छांव की लुकाछिपी, गर्मी से मिली राहत- तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा
Weather in Gorakhpur Today: मौसम का आनंद लेते लोग। फोटो- संगम दुबे व अभिनव राजन चतुर्वेदी।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर वासियों को उमस भरी गर्मी से रविवार को थोड़ी राहत रही। दिन भर धूप व बादल का संघर्ष चला। इसके चलते सूरज के तेवर में थोड़ी नरमी देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो चुकी हैं। मंगलवार व बुधवार तक गोरखपुर व आस- पास के जिलों में मानसूनी वर्षा शुरू हो सकती है।

बिहार तक पहुंच चुका है मानसून: मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी का मानसून बिहार के मोतियाहारी तक पहुंच भी चुका है। इसके चलते जल्द मानसूनी वर्षा की शुरुआत हो सकती है। उससे पहले गोरखपुर व आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि मानसून आने से पहले रविवार का मौसम लोगों के लिए राहत भरा रहा। रविवार को दिन अधिकतम तापमान 34.7 व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 66 व न्यूनतम 55 प्रतिशत रही।

कल भी आंशिक रूप से छाए रह सकते हैं बादल: मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि सोमवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 28 व अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

ऐसे आता है मानसून: गोरखपुर व आस- पास के जिलों में मानसून बंगाल की खाड़ी की ओर से आता है। यह बिहार तक पहुंच चुका है। दूसरी तरफ अरब सागर के मानसून के चलते गुजरात के पोरबंदर से लेकर शिवपुर, रीवा और चुर्क तक एक निम्न वायुदाब क्षेत्र बना हुआ है।

इसका बल भी मानसूनी वर्षा को मिलेगा। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवाओं में एक चक्रवातीय हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है । इन परिस्थितियों के चलते मंगलवार व बुधवार तक मानसूनी वर्षा शुरू हो सकती है।

chat bot
आपका साथी