Gorakhpur Weather Updates: सुबह ने ओढ़ी कोहरे की चादर तो 22 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान

सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। लोगों ने ठंड भी महसूस की। शहर के अधिकांश घरों में लोग मध्‍य रात्रि के बाद से ही पंखे बंद कर रहे हैं। कई घरों में एसी व कूलर का प्रयोग भी बंद हो चुका है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 09:36 AM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 11:37 AM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: सुबह ने ओढ़ी कोहरे की चादर तो 22 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान
कोहरे के कारण सुबह ठंड का एहसास होने लगा है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। 22 डिग्री न्‍यूनतम तापमान के साथ ठंड ने दस्‍तक दे दी है। रविवार को न्‍यूनतम तापमान इसके करीब रहा तो अधिकतम 33 डिग्री के करीब। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार का भी न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री  रहने का आसार जताया है। तापमान गिरने के साथ मौसम व पर्यावरण के जानकारों ने बच्‍चे, बुजुर्ग व हृदय रोगियों को विेशेष सावधानी अपनाने के लिए कहा है। 

सोमवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही। लोगों ने ठंड भी महसूस की। शहर के अधिकांश घरों में लोग मध्‍य रात्रि के बाद से ही पंखे बंद कर रहे हैं। कई घरों में एसी व कूलर का प्रयोग भी बंद हो चुका है। बता दें तापमान गिरने के साथ शहर का वायु शुद्धता सूचकांक का स्‍तर भी बढ़ रहा है। 

सावधानी के साथ बाहर निकलें बच्‍चे व बुजुर्ग

रविवार शाम साढ़े पांच बजे शहर का वायु शुद्धता सूचकांक 139 दर्ज किया गया। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्‍चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है। मौसम विशेषज्ञ व पर्यावरण के जानकार कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि सूचकांक स्‍तर 100 तक ही फेफड़ों के लिए बेहतर माना जाता है। इससे ऊपर की स्थिति में हृदय रोगी, बच्‍चे व बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। फेफड़े के लिए भी यह हवा ठीक नहीं है। ऐसे में ज्‍यादा बाहर निकलने से बचना चाहिए। 

वायु शुद्धता सूचकांक का स्‍तर

0-50  अच्‍छा

51-100  मध्‍यम

101-150 संवेदनशील लोगों के लिए नुकसानदेह

151-200 नुकसानदेह

201-300 अधिक नुकसानदेह 

301-500  खतरनाक

पिछले सात दिनों का न्‍यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

सोमवार         26.3

मंगलवार        27

बुधवार         26.2

गुरुवार         26.0

शुक्रवार        25.8

शनिवार        26.0

रविवार        22.8

chat bot
आपका साथी