गोरखपुर शहर को बनाया जाएगा नो ट्रिपिंग जोन

गोरखपुर: जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर को बिजली विभाग नो ट्रिपिंग जोन बनाने की दिशा में काम में तेजी ला दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 12:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 04:11 PM (IST)
गोरखपुर शहर को बनाया जाएगा नो ट्रिपिंग जोन
गोरखपुर शहर को बनाया जाएगा नो ट्रिपिंग जोन

गोरखपुर: जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर को बिजली विभाग नो ट्रिपिंग जोन बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया है। अब एक उपभोक्ता के घर बिजली का फाल्ट होने पर सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी में नहीं डाला जाएगा। एक उपभोक्ता के घर का फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन का समय निर्धारित किया जाएगा। बार-बार फीडर न बंद होने से हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहेगी।

बिजली निगम मुख्यमंत्री के शहर को नो ट्रिपिंग जोन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

--

शहर में हैं 22 उपकेंद्र

गोरखपुर शहर में 1.70 लाख उपभोक्ताओं को 22 बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति दी जाती है। इन उपकेंद्रों पर रोजाना कई शिकायतें आती रहती हैं। इनमें एक व्यक्ति के लाइन फाल्ट की संख्या ज्यादा होती है। अब तक शिकायत मिलने के साथ ही संबंधित फीडर को बंद कर फाल्ट को ठीक किया जाता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद एक व्यक्ति की शिकायत को दूर करने के लिए समय निर्धारित कर दिया जाएगा। एमडी ने व्यवस्था की जानकारी ली

बिजली निगम की प्रबंध निदेशक अपर्णा यू ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अफसरों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपकेंद्रों की व्यवस्था, राजस्व वसूली, सुधार कार्य, नए कार्यो के बाबत अफसरों से सवाल किए। साथ ही निर्देश दिए कि राजस्व वसूली हर हाल में बढ़ाई जाए।

--

गोरखपुर शहर को नो ट्रिपिंग जोन बनाने की दिशा में काम शुरू किया गया है। फाल्ट को जल्द से जल्द ठीक कर हम निर्बाध आपूर्ति देंगे।

- एमके अग्रवाल, चीफ इंजीनियर, गोरखपुर जोन

chat bot
आपका साथी