विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus lockdown: गोरखपुर में 17 मई तक इस मूल्‍य पर मिलेगी खाद्य सामग्री Gorakhpur News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 04 May 2020 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 07:47 PM (IST)

Coronavirus lockdown गोरखपुर जिला प्रशासन ने 17 मई तक के लिए खाद्य सामग्रियों की फुटकर दरें निर्धारित कर दी हैं।

Coronavirus lockdown: गोरखपुर में 17 मई तक इस मूल्‍य पर मिलेगी खाद्य सामग्री Gorakhpur News
Coronavirus lockdown: गोरखपुर में 17 मई तक इस मूल्‍य पर मिलेगी खाद्य सामग्री Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर जिला प्रशासन ने 17 मई तक के लिए खाद्य सामग्रियों की फुटकर दरें निर्धारित कर दी हैं। एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मई को अग्रिम सूची पुन: जारी की जाएगी। निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

खाद्य पदार्थ : फुटकर मूल्य

अरहर दाल    92-102 रुपये (प्रति किग्रा)

चना दाल    63- 75 रुपये (प्रति किग्रा)

मसूल दाल    80- 92 रुपये (प्रति किग्रा)

बासमती चावल    70-100 रुपये (प्रति किग्रा)

सामान्य चावल    30-40 रुपये (प्रति किग्रा)

सोयाबड़ी    75-88 रुपये (प्रति किग्रा)

राजमा    95-110 रुपये (प्रति किग्रा)

रिफाइंड सोया    110-120 रुपये (प्रति लीटर)

रिफाइंड सनफ्लावर    110-120 रुपये (प्रति लीटर)

सरसो का तेल    110-120 रुपये (प्रति लीटर)

चीनी    38-41 रुपये (प्रति किग्रा)

मैदा    26-27 रुपये (प्रति किग्रा)

आटा    50 किग्रा    23-25 रुपये (प्रति किग्रा)

आटा    10 किग्रा    30-38 रुपये (प्रति किग्रा)

नमक    टाटा    20 रुपये (प्रति किग्रा)

नमक आर्शीवाद    15-18 रुपये (प्रति किग्रा)।

चार घंटे के लिए दुकान खोलने की मिले अनुमति

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने व्यापारियों की समस्या को जानने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने आवास पर रविवार को बैठक की। इस दौरान व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। साथ ही आर्थिक संकट को दूर करने के लिए चार घंटे के लिए दुकान खोलने की अनुमति देने की बात कही। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने पूरे धैर्य के साथ अपनी दुकानों को बंद करके कोरोना के खिलाफ जंग में अपना पूरा सहयोग दिया। लेकिन निम्न व मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए अब जीविका चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए थानेवार अलग-अलग टाइम पर चार घंटे के लिए दुकानों को खोले जाने का अवसर दिया जाए। थोक बाजार को भी इसी प्रकार खोलने की अनुमति देने की अपील व्यापारियों ने की। बैठक में उद्योग व्यापार एसोसिएशन नितिन जायसवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रितेश जायसवाल, सह संयोजक राजू शर्मा, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अनूप कुमार अग्रवाल, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, मदन अग्रहरी, मोहम्मद शहाब शामिल रहे।