फ‍िल्‍म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन Gorakhpur News

सिने स्टार महिमा चौधरी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 12:29 PM (IST)
फ‍िल्‍म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन Gorakhpur News
फ‍िल्‍म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। ऊर्जा कर्मयोगी सम्मान में हिस्सा लेने गोरखपुर पहुंची सिने स्टार महिमा चौधरी ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया। भाजपा महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री चित्रा देवी ने बताया कि महिमा चौधरी ने गोरखनाथ मंदिर जाने की इछा जताई तो उर्जा संस्था के अमरदीप, अजय जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, डॉ. मौसमी, शीतल प्रसाद उन्हें लेकर मंदिर पहुंचे और इच्‍छा पूरी की।

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर भी गईं

इस दौरान चित्रा देवी ने महिमा को मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसे पाकर वह अभिभूत हुईं। महिमा चौधरी ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद भी लिया। मंदिर दर्शन के बाद मुंबई लौटते समय सिने स्टार ने चित्रा देवी को अपने घर आने के लिए आमंत्रित किया।

सुरीले गीतों से सुरमयी हुई शहर की शाम

उधर, शहर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज में यूपी स्टार सिने राइजर सीजन-2 के तहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर की प्रतिभाओं ने जमकर अपनी सांगीतिक प्रतिभा दिखाई और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले आयोजन के दौरान श्रोता संगीत की सुर लहरियों पर झूमते रहे।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, कोरियाग्राफर प्रिंस गुप्ता, धर्मेंद्र जडेजा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, डॉ.अजित मणि त्रिपाठी, डॉ. जेके लाल और मशहूर भजन गायक नंदू मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सनाया गुप्ता ने गणपति आराधना पर नृत्य और नंदू मिश्रा ने मां भगवती की वंदना से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत की। उसके बाद निशांत, प्रियांशी, पीहू, प्रियांजलि, सूर्यांशी, अमित मिश्रा, श्रेयांशी, आस्था, अनन्या ने गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति से सभी मन मोह लिया।

यह है निर्णायक मंडल

निर्णायक मंडल में नंदू मिश्रा, चेता सिंह और साध्वी दिव्या शामिल रहीं। गायन के बाद हुई फैशन प्रतियोगिता में समरेश, उत्कर्ष, तमन्ना, निकिता, शिवम राठौर, आलिया फहीम आदि ने मंच से अपनी फैशन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फिजा खान, अनिकेत सिंह यादव, शिवा सिंह, समरेश मिश्रा शामिल रहे। संचालन दिव्यांशी और आत्रेय शुक्ल ने किया।

chat bot
आपका साथी