जिलाधिकारी ने किया चक्सा हुसैन का निरीक्षण

गोरखपुर : जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने गुरुवार को वार्ड नंबर-64 चक्सा हुसैन के जलजमा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 12:43 AM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 12:43 AM (IST)
जिलाधिकारी ने किया चक्सा हुसैन का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने किया चक्सा हुसैन का निरीक्षण

गोरखपुर : जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने गुरुवार को वार्ड नंबर-64 चक्सा हुसैन के जलजमाव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण जीना मुहाल हो गया है। 15 वर्षो से समस्या के समाधान के बजाय सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

घनी आबादी वाले चक्सा हुसैन वार्ड में अब तक जल निकासी का इंतजाम नहीं है। जब तक वार्ड में खाली प्लाट थे पानी उसमें जमा हो जा रहा था। इधर, कुछ वर्षो में वार्ड की आबादी तेजी से बढ़ी और खाली प्लाटों में घर बन गए। इसके कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर ही बहता रहता है। निचले हिस्से में होने के कारण पानी किसी नाले से जाकर नहीं मिलता। पिछले पाच वषरें में महापौर, नगर आयुक्त समेत निगम के सभी बड़े अधिकारी वार्ड का दौरा कर जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया था। समाधान न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने अनशन शुरू कर दिया था। बीते शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर अनशन समाप्त कराया। गुरुवार को निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि ईद के बाद जलजमाव का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसके लिए शासन को 5.52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। संपवेल पंप (एक तरह का कुआं जहां पानी इकट्ठा किया जाता है) बनाया जाएगा। ताकि पाइप के सहारे पानी को दूर नाले में गिराया जा सके।

chat bot
आपका साथी