गोरखपुर के पार्षदों को टैबलेट मिलने का रास्ता साफ, खरीद के लिए शुरू की गई प्रक्रिया

पेपरलेस बजट पेश होने की जानकारी के बाद से ही पार्षदों में खुशी थी। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया था कि इस बार बजट के पहले सभी पार्षदों को टैबलेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी टैबलेट पर बजट को भेजा जाना था।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 02:52 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 02:52 PM (IST)
गोरखपुर के पार्षदों को टैबलेट मिलने का रास्ता साफ, खरीद के लिए शुरू की गई प्रक्रिया
पार्षदों को मिलने वाले टैबलेट का फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम सदन की बैठक स्थगित होने का फायदा 70 पार्षदों और 10 मनोनीत पार्षदों को मिलेगा। पेपरलेस बजट की ओर कदम बढ़ा चुके नगर निगम प्रशासन ने सदन की बैठक के पहले टैबलेट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांच मार्च तक टैबलेट की खरीद होने की उम्मीद है। छह मार्च को नगर निगम के सदन की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा।

नगर निगम का बजट 22 फरवरी को कार्यकारिणी में रखा गया था। इसके दो दिन बाद 24 फरवरी को नगर निगम सदन में बजट रखा जाना था। लोकसभा और विधानसभा की कार्रवाई चलने के कारण नगर निगम सदन में बजट नहीं रखने का निर्णय लिया गया।

मायूस हो गए थे पार्षद

पेपरलेस बजट पेश होने की जानकारी के बाद से ही पार्षदों में खुशी थी। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया था कि इस बार बजट के पहले सभी पार्षदों को टैबलेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी टैबलेट पर बजट को भेजा जाना था। इसके लिए जेम पोर्टल पर खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन समय कम होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। इससे पार्षदों में मायूसी थी। कार्यकारिणी की बैठक में शामिल सभी 12 सदस्यों के एंड्रायड फोन पर बजट की कापी भेजी गई थी।

पहली बार पेश हुआ पेपरलेस बजट

नगर निगम के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया गया। महापौर सीताराम जायसवाल के निर्देश के बाद कार्यकारिणी सदस्यों को बजट की प्रति उनके मोबाइल फोन पर भेजी गई। महापौर सीताराम जायसवाल का कहना है कि सदन की बैठक के पहले टैबलेट खरीद की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश है कि सदन की बैठक में जब बजट रखा जाए तो सभी पार्षदों के हाथ में टैबलेट हो।

chat bot
आपका साथी