कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा, कार्यकर्ताओं के दम पर सत्ता में वापसी करेगी पार्टी Gorakhpur news

गोरखपुर की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस पुन सत्‍ता में वापसी करेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 02:36 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 02:36 PM (IST)
कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा, कार्यकर्ताओं के दम पर सत्ता में वापसी करेगी पार्टी Gorakhpur news
कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा, कार्यकर्ताओं के दम पर सत्ता में वापसी करेगी पार्टी Gorakhpur news

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस पुन: सत्‍ता में वापसी करेगी। नवनियुक्‍त जिलाध्‍यक्ष का सोमवार को कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसी सुबह 10 बजे ही गोलघर स्थित इंदिरा तिराहे पर एकत्र हो गए थे।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्‍यापर्ण

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, गोलघर स्थित इंदिरा गांधी व वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं उन्हीं के भरोसे पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जन विरोधी नीतियों का मुखर विरोध करें और कांग्रेस की नीतियों को जन जल पहुंचाने के लिए आम जन से जुड़ें।

प्रियंका गांधी ने युवाओं पर जताया भरोसा

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी तारामंडल स्थित एक मैरेज हाल में जुटे। वहां पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए पार्टी की कमान सौंपी है। ऐसे में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आम जनता के बीच में जाना होगा। साथ ही पार्टी द्वारा कराए विकास कार्यों से भी जनता को अवगत कराना होगा।

समारोह में यह रहे शामिल

स्वागत समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, डा. प्रदीप पांडेय, दिलीप निषाद, जीतेंद्र पांडेय, अवधेश मणि, स्नेहलता, प्रेमलता, गोरखलाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी