Congress party : कभी पूरे देश में था राज, अब WhatsApp पर चल रही यह पार्टी Gorakhpur News

कभी पूरे देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी अब गोरखपुर में पार्टी कार्यालय के लिए मोहताज है। पूरी पार्टी यहां WhatsApp पर चल रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 28 Oct 2019 02:22 PM (IST) Updated:Tue, 29 Oct 2019 02:56 PM (IST)
Congress party : कभी पूरे देश में था राज, अब WhatsApp पर चल रही यह पार्टी Gorakhpur News
Congress party : कभी पूरे देश में था राज, अब WhatsApp पर चल रही यह पार्टी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। 2022 में प्रदेश में सत्ता वापसी की उम्मीद में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को चुस्त-दुरस्त बनाने में लगी है। पार्टी ने जिलों में नए जिलाध्यक्ष की तैनाती भी कर दी है लेकिन अभी तक पार्टी को अपना कार्यालय नसीब नहीं हो सका है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के लिए भी नए कार्यालय की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होगा।

पार्टी नेतृत्‍व ने नहीं की कोई गंभीर पहल

पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता वाट्सएप से कार्यालय चला रहे हैं। पार्टी नेतृत्व भी इसको लेकर कोई गंभीर पहल नहीं कर रहा है। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास रणनीति बनाने का कोई स्थायी ठौर नहीं था, चुनाव के दौरान कार्यकर्ता व पदाधिकारी असमंजस की स्थिति में रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. सैय्यद जमाल के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. भृगुनाथ चतुर्वेदी ने पुर्दिलपुर में पार्टी कार्यालय की शुरुआत की। तबसे लेकर वर्ष 2017 तक पार्टी कार्यालय पुर्दिलपुर में बना रहा। लेकिन मालिकाना हक नहीं होने के कारण पार्टी को कार्यालय अप्रैल 2017 में खाली करना पड़ा। इसके बाद से पार्टी का कोई अधिकृत कार्यालय नहीं है।

बैठकों के लिए भटकना पड़ता है इधर-उधर

चारुचंद्रपुरी स्थित एक मकान में अस्थाई तौर पर कार्यालय चलाया जा रहा है। कुछ यही हाल महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का भी है। महानगर की टीम का भी अपना कोई कार्यालय नहीं है। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पास कार्यालय नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बैठकों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि नवंबर में पार्टी का अपना कार्यालय होगा। कार्यकर्ताओं को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी