यहां सूने पुलिस पोस्ट से नागरिकों को करा रहे सुरक्षा का एहसास Basti News

बस्ती शहर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। रविवार को लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने वाले पुलिस पोस्ट सूने दिखे।

By Edited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 06:26 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 10:24 AM (IST)
यहां सूने पुलिस पोस्ट से नागरिकों को करा रहे सुरक्षा का एहसास Basti News
यहां सूने पुलिस पोस्ट से नागरिकों को करा रहे सुरक्षा का एहसास Basti News

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती शहर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान काफी लचर है। रविवार अवकाश होने के चलते बाजार में लोगों की आवाजाही कुछ ज्यादा रहती है। लेकिन दिन में ही सुरक्षा का एहसास कराने वाले पुलिस पोस्ट सूने नजर आए। शहर के प्रमुख चौराहों पर इक्का-दुक्का पीआरडी जवान व होमगार्ड के जवान दिखे। रौता पुलिस चौकी पर न दारोगा जी दिखे न ही कोई सिपाही..। दिखे तो फरियादी लेकिन लंबे इंतजार के बाद यह निराश लौट गए।

मालवीय रोड स्थित महाराजा होटल के भू-तल पर संचालित आइसीआइसीआइ बैंक में दिनदहाड़े बदमाशों ने 48.23 लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। रविवार को जागरण टीम ने दिन में 12 बजे से एक बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस सर्तकता जांची। फव्वारा तिराहा पर दो पीआरडी जवान यातायात व्यवस्था संभाले नजर आए। रौता पुलिस चौकी पर यातायात में तैनात होमगार्ड का एक जवान ही दिखा। पुलिस चौकी सूनी थी। रोडवेज पर यातायात पुलिस कर्मी ही दिखे। दक्षिण दरवाजा पर चौकी प्रभारी नहीं थे। बाहर एक होमगार्ड यातायात व्यवस्था की कमान संभाले हुए था। पुलिस चौकी के भीतर दो सिपाही आए फरियादियों की सुनवाई कर रहे थे।

स्टेशन चौराहा भी सुरक्षा विहीन दिखा। पांडेय बाजार में भी होमगार्ड ही नजर आए। कंपनी बाग और गांधीनगर में इंचार्ज व सिपाही नजर आए। होमगार्ड यातायात व्यवस्था में व्यस्त दिखे। पर्याप्त फोर्स है, क्षेत्र भ्रमण भी करते हैं कर्मी बस्ती : क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश ¨सह ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त फोर्स तैनात हैं। दिन में पुलिस कर्मी क्षेत्र भ्रमण करते रहते हैं। सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री का प्रोग्राम हैं कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी वहां लगी है। सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गहन निगरानी करें।

chat bot
आपका साथी