Primary education : सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चे भी बोलेंगे अंग्रेजी, जानें-क्‍या है सरकार की योजना

अंग्रेजी माध्यम के रूप में परिवर्तित किए गए सरकारी स्कूलों में इस साल से कक्षा 1 से 4 तक इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई होगी। यह स्कूल अगले साल पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम के हो जाएंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 12:24 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 03:49 PM (IST)
Primary education : सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चे भी बोलेंगे अंग्रेजी, जानें-क्‍या है सरकार की योजना
Primary education : सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चे भी बोलेंगे अंग्रेजी, जानें-क्‍या है सरकार की योजना

गोरखपुर, उमेश पाठक। अंग्रेजी माध्यम के रूप में परिवर्तित किए गए परिषदीय स्कूलों में इस साल से कक्षा एक से चार तक इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई होगी। कक्षा पांच में पहले की तरह ही कक्षाएं चलती रहेंगी। प्राइमरी स्कूल अगले साल पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित हो जाएंगे।

जनपद में 300 से अधिक स्कूल

पिछले शैक्षणिक सत्र में गोरखपुर जिले में 102 प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के रूप में चयनित किया गया था। हर ब्लॉक में पांच-पांच स्कूलों का चयन अनिवार्य था। चयन के बाद जैसे-तैसे शिक्षकों की व्यवस्था की गई, उसके बाद संचालन शुरू किया गया। इस साल 200 से अधिक और स्कूलों का चयन किया जा रहा है। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की कुल संख्या 300 से अधिक हो जाएगी। इनमें 29 जूनियर हाईस्कूल भी शामिल हैं।

पहले साल तीन तक लागू हुई थी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई

पिछले सत्र से शुरू हुए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई गई। कक्षा तीन पास कर चुके बच्‍चों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो, इसलिए उनका माध्यम नहीं बदला गया। इस साल कक्षा तीन के बच्‍चे कक्षा चार में पहुंचे हैं, इसलिए कक्षा एक से चार तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी।

जूनियर स्कूलों में नहीं चलेंगी अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो जूनियर हाईस्कूलों का चयन भले ही अंग्रेजी माध्यम के रूप में कर लिया गया है लेकिन फिलहाल अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं नहीं चलेंगी। इन स्कूलों में पहले की तरह ही पढ़ाई होगी। भविष्य में इन्हें अंग्रेजी माध्यम के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में गत वर्ष कक्षा एक से तीन तक अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई हुई थी। इस साल से कक्षा चार तक कक्षाएं चलाई जाएंगी। - भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए गोरखपुर।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी