उपेक्षा का दर्द बताकर मंत्री के सामने फफक पड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष

गोरखपुर : संसदीय उप चुनाव में हार की समीक्षा करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शासन और

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 11:57 AM (IST)
उपेक्षा का दर्द बताकर मंत्री के सामने फफक पड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष
उपेक्षा का दर्द बताकर मंत्री के सामने फफक पड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष

गोरखपुर : संसदीय उप चुनाव में हार की समीक्षा करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शासन और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपनी उपेक्षा को भी इसकी वजह बताया था। इसकी सीधे तौर पर तस्दीक तब हो गई जब रविवार को कौड़ीराम के मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से यह कहते हुए फफक उठे कि यदि उपेक्षा का यही हाल रहा तो कोई भी कार्यकर्ता जनता के बीच कार्य नहीं कर सकेगा।

यह वाकया रविवार की सुबह तब हुआ, जब प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित हो रहे चैपाल कार्यक्रम पर अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को बताया कि बीते दिनों जब वह क्षेत्र के एक व्यक्ति के कार्य से बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलने गए तो उन्होंने यह कहकर उन्हें सामूहिक रूप से जलील कर दिया कि जाओ जो चाहे कर लेना, मैं तुम्हारी कोई बात नहीं सुनने वाला। तुम्हारे जैसे लोग बहुत आते-जाते हैं। मंडल अध्यक्ष को उपेक्षित ढंग से रोता देख माहौल गमगीन हो गया और वहा मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धमर्ेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने पहल उन्हें आगे बढ़ कर संभाला और फिर ढाढस बधाया। मंडल अध्यक्ष का दर्द सुन प्रभारी मंत्री आग-बबूला हो गए। उन्होंने तत्काल अधिशासी अभियंता के निलंबन की कार्यवाही के लिए पत्र तैयार करने का निर्देश दे दिया। जब उपेक्षा की बात उठी तो वहा मौजूद प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने भी देवरिया में एक कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा जबरन फंसाए जाने के मामले की विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी कीमत पर कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर अधिकारियों के पास जाता है, उसकी बात को न सुनना, जनता की बात न सुनना है और यह हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी