संगठनात्‍मक चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपाई, लगातार हो रही बैठकें Gorakhpur News

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। वार्ड से लेकर महानगर और जिला स्‍तर पर शीघ्र ही चुनाव होने हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 02:50 PM (IST)
संगठनात्‍मक चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपाई, लगातार हो रही बैठकें Gorakhpur News
संगठनात्‍मक चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपाई, लगातार हो रही बैठकें Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। महानगर के गोरक्षनगर और दीनदयाल नगर और राप्तीनगर मंडल में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान संगठन के निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का चुनाव अधिकारियों ने संकल्प लिया।

कार्यशालाओं को संबोधित करते हुए महानगर के सह चुनाव अधिकारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के संगठन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए हम सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव को उत्सव की तरह मनाते हैं। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा में छोटा से छोटा कार्यकर्ता ऊंचे से ऊंचे स्थान पर पहुंच सकता है क्योंकि इसमें पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने बताया कि 18 से 22 सितंबर के बीच सभी बूथों का चुनाव, सेक्टर चुनाव अधिकारी के माध्यम से मंडल चुनाव अधिकारी के निर्देशन में सम्पन्न होना है।

गोरक्षनगर मंडल में मंडल चुनाव अधिकारी हरीश चंद्र पांडेय, दीनदयाल नगर में मंडल चुनाव अधिकारी विवेक पांडेय, राप्तीनगर मंडल में मंडल चुनाव अधिकारी शेषमणि ने सेक्टर चुनाव अधिकारियों से उनके करणीय बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान बृजेश सिंह छोटू, प्रेमनाथ शुक्ल, अमृत लाल भारती, दयाकृष्ण गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश प्रताप गुप्ता, बृजेश मणि मिश्र, राधेश्याम रावत, हिमांशु श्रीवास्तव, ऋषि मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की मजबूती : जनार्दन तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के प्रति आम लोगों में काफी विश्वास है और पार्टी जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है। कार्यकर्ताओं के दम पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य भाजपा को मिला है। कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही पार्टी की मजबूती है और संगठन और सरकार में कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मान है।

यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कही। वह सहजनवां तहसील के पिपरौली में मंडल चुनाव प्रभारी व कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए दी गई जिम्मेदारियों का पालन करें। 18 से 22 सितंबर तक सेक्टर के चुनाव के लिए जिम्मेदारी भी तय की गई है।

भगवानपुर में राधेश्याम मिश्रा, खरैला में दिलीप यादव, कालेसर में गरी सिंह, पिपरौली में ओमप्रकाश गुप्ता, नगवां में धर्मराज गौड़, अमटौरा में विनोद निगम, महुआडाबर में चंदन सिंह, बरवलमाफी में विनय ङ्क्षसह, कुरमौल में आकाश गुप्ता, खानिमपुर में शिवमोहर  सिंह, बरहुआं परमात्मा  सिंह, जैतपुर में नन्हे सिंह को सेक्टर चुनाव अधिकारी बनाया गया है। बैठक के दौरान जनार्दन श्रीवास्तव, दिलीप यादव, नन्हे ङ्क्षसह, महेंद्र सिंह वीरू, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी